फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four policemen suspended for extortion from animal smugglers

कानपुर: पशु तस्करों से वसूली करने वाले चार पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल, डीसीपी पूर्वी ने की कार्रवाई

Wed, 23 Mar 2022 12:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Mar 2022 12:34 PM IST
सार

पशु तस्करों से वसूली करने के मामले में हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, सिपाही दिनकर कुमार, सिपाही मीनू व हेडकांस्टेबल/चालक अनिल कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Four policemen suspended for extortion from animal smugglers
हाईवे पर पशु तस्करों से वसूली करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हाईवे पर पशु तस्करों से वसूली करने वाले पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों व एक होमगार्ड को डीसीपी पूर्वी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच एसीपी कैंट को सौंपी है।
विज्ञापन


आरोपी पुलिसकर्मी सरेराह चलती गाड़ियों से खुलेआम वसूली करते थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पीआरवी 0786 के पुलिसकर्मी एक ट्रक  ड्राइवर से हाईवे पर चलते-चलते रुपये लेते दिख रहे थे।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की प्राथमिक जांच कराई। जिसमें पता चला कि रामादेवी फ्लाईओवर पर ये पीआरवी की ड्यूटी थी। ये पुलिसकर्मी आए दिन इसी तरह से वसूली करते हैं। जिस ट्रक चालक से पैसे लिए थे उसमें मवेशी ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि मामले में हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, सिपाही दिनकर कुमार, सिपाही मीनू व हेडकांस्टेबल/चालक अनिल कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। विभागीय रूप से दंडित करने के लिए जांच एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed