{"_id":"5f6cf75b8ebc3e12bc4fd1ca","slug":"four-more-jails-in-makanpur-bawal-choki-in-charge-removed-dehat-news-knp584622360","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकनपुर बवाल में चार और गए जेल, चौकी इंचार्ज का भी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकनपुर बवाल में चार और गए जेल, चौकी इंचार्ज का भी तबादला
विज्ञापन
मकनपुर विवाद के आरोपियों को जेल ले जाती बिल्हौर पुलिस
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर-इलियासपुर में 18 सितंबर को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कुछ लोगों ने आरोपी के घर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की थी, तब कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी ने हालात काबू में किए थे। पुलिस और आरोपी की मां की ओर से करीब डेढ़ सौ लोगों के विरुद्घ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की गई थी। उधर पुलिस ने बुधवार रात बवाल में शामिल चार लोगों को अरौल से दबोच कर जेल भेजा है। बुधवार देर रात बिल्हौर इंस्पेक्टर के बाद मकनपुर चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश का भी तबादला कर दिया गया। वहीं सुरक्षा की मांग पर दुकानदारों ने गुरुवार को भी बाजार बंद रखा।
उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार 18 सितंबर से घटना के तीसरे दिन पांच आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया था, बुधवार को सर्विलांस और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अरौल के एक घर में दबिश दी गई थी, जिसमें उमा गुप्ता के घर तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने में शामिल सद्दाम पुत्र बाबू कपड़े वाले, अली जमीर, अली मुशीर पुत्रगण अली रईस और साजगार हुसैन पुत्र यादगार हुसैन उर्फ उत्तन को दबोच लिया। पहले आरोपियों ने पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, पर पुलिस की सख्ती के सामने उनकी एक न चली। वहीं मकनपुर-इलियासपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान कई आरोपी ईशन नदी और रौगांव-पलिया के खेतों से होकर भाग गए। पुलिस अफसरों ने बताया कि एक-एक अपराधी जेल भेजा जाएगा।
मकनपुर और इलियासपुर में गुरुवार को मनोज गुप्ता, सचिन गुप्ता, विनीत गुप्ता, निर्मल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गुप्ता परिवार से जुड़े लोगों की आधा सैकड़ा के करीब दुकानें बंद रहीं। उमा गुप्ता और विनीत गुप्ता ने बताया कि कई राजनीतिक दलों के लोग 18 सितंबर को हुए विवाद के मुख्य आरोपियों को संरक्षण देकर पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हैं वहीं ऐसे आरोपी क्षेत्र में शाम ढलते ही माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। घटना वाले दिन के प्रमुख आरोपी और जबरन दुकान बंद कराने वाले, तोड़फोड़ करने वाले, ईंटें गुम्मे चलाने वाले, लाठी, बोतलें चलाने वाले युवक अभी भी पुलिस पीएसी को चकमा दे रहे हैं। जब तक ऐसे अराजक तत्व पकड़े नहीं जाते तब तक वह अपनी दुकान-प्रतिष्ठान नहीं खोलेंगे। उन्होंने कहा कि डिप्टी एसपी स्तर का अधिकारी मकनपुर-इलियासपुर के लोगों को सुरक्षा का पुख्ता आश्वासन नहीं देता तब तक वह अपनी परिवार को भी किसी भी दशा में अपने घरों में नहीं लाएंगे।
विज्ञापन
भाजपाई मकनपुर पहुंचे, देखी तोड़फोड़
बिल्हौर। 18 सितंबर को आपत्तिजनक पोस्ट के आरोपी आलोक गुप्ता के घर पर उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की थी, जिसकी रिपोर्ट आरोपी की मां उमा गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। गुरुवार को भाजपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबोध कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई मकनपुर-इलियासपुर पहुंचे और उमा गुप्ता से पूरी मामले की जानकारी ली। इसके बाद दुकान बंद किए और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। भाजपाइयों से सभी को सुरक्षा का भरोसा देकर आरोपियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।

गुरुवार को बंद मकनपुर-इलियासपुर का बाजार- फोटो : DEHAT