{"_id":"67fd2e2bf6f436df1f0ddac9","slug":"four-members-of-gang-that-stole-passengers-belongings-from-railway-station-and-bus-stand-arrested-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रियों का माल पार करने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रियों का माल पार करने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
Mon, 14 Apr 2025 09:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Apr 2025 09:33 PM IST
सार
Kanpur News: फजलगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रियों का माल पार करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सोने की अंगूठी और मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
फजलगंज थाने में मौजूद गिरफ्तार किए गए गैंग के शातिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फजलगंज पुलिस ने एक ऐसे गैंग के शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में यात्रियों का सामान पार करते थे। गैंग के चार सदस्यों के पास से चार अंगूठी, तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों में विजयनगर निवासी विवेक कुमार वाल्मिकी, अमन सरोज, बृजभूषण और पनकी के भीम सिंह का हाता निवासी कन्हैया कुमार शामिल हैं।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रियों का बैग, हैंड पर्स, मोबाइल चोरी करते थे। उसके बाद चोरी के माल को सस्ते दाम में बेच देते थे। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चारों को दर्शनपुरवा स्थित सेंट्रल पार्क से पकड़ा गया। चारों पर फजलगंज और काकादेव में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।