फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former soldier shot himself in farrukhabad

आखिर ऐसी क्या बात थी!...पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मार ली

Fri, 08 Feb 2019 08:56 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Former soldier shot himself in farrukhabad
डेमो पिक
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ के मोहल्ला फूस बंगला में एक पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। उसमें दो खोखा और तीन कारतूस थे। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के एक भाई ने उनके रुपये हड़प लिये थे। इससे तनाव में रहते थे।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के ब्राहिमपुर निवासी विनय यादव (40) करीब डेढ़ साल पूर्व सेना से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह पत्नी पूनम और आठ साल के पुत्र रितिक के साथ फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला फूस बंगला में खुद का मकान बनाकर रहते थे।
विज्ञापन

कुछ से दिन मानसिक तनाव में थे

वह वर्तमान में डायट छिबरामऊ से बीटीसी कर रहे थे। दो सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके थे। वह कुछ से दिन मानसिक तनाव में थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पूनम बच्चों को छोड़ने सड़क तक गई थी। लौटकर कुछ देर बाद कूड़ा फेंकने गई तभी कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिसे सुनकर पूनम दौड़कर कमरे में गई तो पति खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उनके पास ही लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी।

पूनम के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर विनय के बड़े भाई रमेश चंद्र और उनका पुत्र बबलू पहुंचे। साढू़ विमल यादव भी मौके पर पहुंच गए। 

फतेहगढ़ कोतवाल रजनेश चौहान ने मौके पर पहुंच कर परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि मौके पर लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी मिली थी। उसे सील किया गया।  इसमें दो खोखा और तीन कारतूस थे। घटना की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed