फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Dacoit Malkhan Singh Star Campaigner of shivpal yadav's party lok sabha election 2019

पूर्व दस्यु सरगना को शिवपाल यादव ने दी ये जिम्मेदारी, इन क्षेत्रों में है मलखान सिंह का दबदबा

Sun, 14 Apr 2019 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Former Dacoit Malkhan Singh Star Campaigner of shivpal yadav's party lok sabha election 2019
पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह अब शिवपाल यादव की प्रगतिशील पार्टी लोहिया के स्टार प्रचारक के रूप में काम कर रहे हैं। अर्कवंशी समाज से आने वाले मलखान का हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में काफी दबदबा बताया जाता है। उनके समाज से ताल्लुक रखने वाले मतदाता भी इन दोनों क्षेत्रों में सबसे ज्यादा हैं। हरदोई में इनकी संख्या करीब 55 हजार और मिश्रिख में 15 हजार के आसपास है।
विज्ञापन


मलखान प्रगतिशील पार्टी से धौरहरा लोकसभा क्षेत्र (लखीमपुर और सीतापुर का क्षेत्र) से प्रत्याशी भी हैं। अपना क्षेत्र देखने के साथ-साथ वह आसपास की लोकसभा सीटोें पर भी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

अर्कवंशी समाज के लोगों की संख्या को देखते हुए सभाएं प्रस्तावित

मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में अर्कवंशी समाज के लोगों की संख्या को देखते हुए उनकी कई सभाएं भी प्रस्तावित हैं। अर्कवंशी समाज के लोग कहीं पर पिछड़ी जाति में गिने जाते हैं, तो कहीं पर सवर्ण जातियों में इनकी गिनती होती है।

मिश्रिख से प्रगतिशील पार्टी की प्रत्याशी अरुणा कोरी चुनाव लड़ रही हैं। मलखान की तरह प्रसपा के स्टार प्रचारकों में कानपुर से शिवपाल फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशीष चौबे का भी नाम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed