फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Congress MLA died in road accident

सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व विधायक की मौत, चालक घायल

Thu, 29 Nov 2018 04:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 04:33 PM IST
सार

- कार द्वारा तहसील से घर जा रहे थे पूर्व विधायक

विज्ञापन
Former Congress MLA died in road accident
कांग्रेस के पूर्व विधायक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा में गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार सवार पूर्व विधायक कुंवर योगेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गयी। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सुखसेनपुर गांव निवासी कुंवर योगेंद्र प्रताप सिंह (91) अपनी कार से तिर्वा जा रहे थे। कार को गांव के प्रमोद कुमार चला रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वापस घर जाते वक्त उनकी कार तिर्वा - इंदरगढ़ के बीच आगौस गांव के सामने नीलगाय से टकरा गई। हादसे में पूर्व विधायक व चालक दोनों जख्मी हो गए।
विज्ञापन

Former Congress MLA died in road accident
डेमो पिक
आसपास के लोगों ने निजी वाहन से दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं घायल चालक का मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में ग्रामीणों का जमघट लगना शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed