फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former CM Akhilesh Yadav and Shivpal were also invited for the Etawah Safari launch

इटावा सफारी का लोकार्पण आज, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और शिवपाल को भी न्योता

Sun, 24 Nov 2019 01:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Former CM Akhilesh Yadav and Shivpal were also invited for the Etawah Safari launch
इटावा लायन सफारी - फोटो : SELF
इटावा सफारी के लोकार्पण कार्यक्रम का न्योता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जसवंतनगर के  विधायक शिवपाल सिंह यादव को भी भेजा गया है। प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान अनुसूचित  जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया रविवार को सफारी का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी (शेर) का निर्माण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार में कराया था। 2017 में सरकार जाने से अखिलेश यादव बतौर मुख्यमंत्री इटावा सफारी का लोकार्पण नहीं कर पाए।  पहली जून 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफारी का लोकार्पण तो कर दिया लेकिन इसे आम लोगों के घूमने के लिए नहीं खोला जा सका।
विज्ञापन


 

Former CM Akhilesh Yadav and Shivpal were also invited for the Etawah Safari launch
इटावा सफारी में शेरनी जसिका - फोटो : अमर उजाला
इटावा लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने सफारी  खुलवाने के लिए प्रयास शुरू किए। तारीखों का दौर तो बढ़ा लेकिन जनता के लिए सफारी खुलने का समय 24 नवंबर तय हो गया।  निदेशक वीके सिंह ने बताया कि इटावा सफारी का नाम अब ईको पर्यटन परिसर कर दिया गया है।

रविवार को 12  बजे वन मंत्री दारा सिंह चौहान और सांसद रामशंकर कठेरिया बीयर, डियर सफरी और एंटीलोप सफारी का  लोकार्पण करेंगे।  इस दौरान भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया और भरथना विधायक सावित्री कठेरिया भी  मौजूद रहेंगी। 

निदेशक ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम का न्योता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रसपा के राष्ट्रीय  अध्यक्ष व जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव को भी भेजा गया है। दोनों नेताओं के निमंत्रणपत्र सैफई आवास पर भेजे गए हैं। इसके अलावा भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा व अन्य प्रमुख दलों के जिलाध्यक्षों को भी  बुलाया गया है। शनिवार शाम को गेट पर बनी शेरों की  प्रतिमाओं की रंगाई आदि का काम भी पूरा कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed