{"_id":"69f26f2ccaa453c92a0d53f9","slug":"former-ahuja-hospital-employee-sets-his-father-on-fire-after-pouring-petrol-on-him-kanpur-news-c-362-1-ka11002-146688-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आहूजा अस्पताल के पूर्व कर्मी ने पिता पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आहूजा अस्पताल के पूर्व कर्मी ने पिता पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई
विज्ञापन
कानपुर। अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में सील हुए आहूजा अस्पताल के कर्मी ने शराब के लिए रुपये न देने पर पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पड़ोसियों ने गंभीर अवस्था में उन्हें पनकी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
गंगागंज एलआईजी भाग चार निवासी अनिल त्रिपाठी औरैया स्थित अस्पताल में मैनेजर हैं। परिवार में कैंसर पीड़ित पत्नी सीमा और बेटा राघव उर्फ सागर है। अनिल के अनुसार घटना के वक्त पत्नी बेटी की ससुराल औरैया में थी। बताया कि राघव मसवानपुर स्थित आहूजा अस्पताल में नौकरी करता था। वह शराब का लती है। बीते दिनों अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का मामला उजागर होने पर पुलिस ने अस्पताल सील कर दिया था। इसके बाद बेटे की नौकरी छूट गई थी। 22 अप्रैल की शाम राघव ने उनसे शराब के लिए रुपये मांगे। इन्कार करने पर गाली देते हुए उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।