Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Food is being cooked in aluminum utensils in council schools

Kanpur News: परिषदीय स्कूलों में एल्युमिनियम के बर्तनों में पक रहा खाना

Thu, 19 Nov 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Food is being cooked in aluminum utensils in council schools
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों की सेहत को लेकर जिले में जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं हैं। शासन के निर्देश के बावजूद बच्चों को परोसा जाने वाला मध्याह्न भोजन (एमडीएम) एल्यूमीनियम के बड़े भगोनों में पकाया जा रहा है। इन बर्तनों में बार-बार खाना पकाने और रखने से एल्यूमीनियम की कुछ मात्रा भोजन में मिल सकती है जो बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।
विज्ञापन

मार्च 2024 में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक ने सभी जिलों के बीएसए को स्टील के बर्तनों में भोजन बनाने और परोसने के निर्देश दिए थे। इसके लिए बजट भी जारी किया गया था। इसके बावजूद व्यवस्था नहीं बदली। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो कई स्कूलों में एल्यूमीनियम के बर्तनों में भोजन बनता मिला। हालांकि शिक्षकों का तर्क था कि खाना बनाने व परोसने के लिए स्टील के बर्तनों प्रयोग किया जाता है, रसोइया ने तहरी बना दी है।
विज्ञापन

..........................
केस - एक
संविलयन विद्यालय संदलपुर, समय दोपहर 11:35 बजे
संविलयन विद्यालय संदलपुर में पहुंचने पर पंजीकृत 141 में 116 बच्चे उपस्थित मिले। रसोई घर में एल्यूमीनियम के बड़े भगोने में खिचड़ी बनी हुई रखी मिली। रसोइया निकालकर बच्चों की थाली में परोस रही थी। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया स्टील का भगोना व थाली भी है। आज रसोइया ने एल्यूमीनियम भगोने में खिचड़ी बना दी है। आगे से स्टील के बर्तन का प्रयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
केस - दो
प्राथमिक स्कूल द्वितीय, समय दोपहर 12:10 बजे
अमरौधा के प्राथमिक स्कूल द्वितीय में पहुंचने पर बच्चे मध्याह्न भोजन के बैठे थे और रसोइया उनके लिए तहरी परोस रही थी। जब पास जाकर देखा गया तो तहरी एल्यूमीनियम के भगोने में बनाई गई थी। प्रधानाध्यापक अरविंद यादव ने बताया कि बच्चों के लिए पकने वाला भोजन स्टील के बर्तन में ही बनता है। रसोइया ने तहरी बनाई थी। जिसे दूसरे भगोने में खाली कर परोस रही है। प्रतिदिन स्टील का बर्तन ही प्रयोग किया जाता है।
..........................
लगातार इस्तेमाल से सेहत पर पड़ सकता असर
सीएचसी अकबरपुर के फिजिशियन डॉ. शिवम तिवारी ने बताया कि एल्यूमीनियम के बर्तनों में भोजन पकाने और लंबे समय तक रखने से धातु के अंश भोजन में घुलने की आशंका रहती है। इससे शरीर में आयरन और कैल्शियम के अवशोषण पर असर पड़ सकता है। पेट संबंधी समस्याओं का खतरा भी रहता है। एल्यूमीनियम के बर्तनों में लगातार भोजन पकाने और स्टोर करने से विशेषकर पहले से किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल जरूरी है।

..........................
बयान.....
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूलों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। एल्यूमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल कम करने के निर्देश दिए गए हैं। भोजन तैयार करने में स्टील के बर्तनों को ही प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। जहां एल्यूमीनियम के बर्तन प्रयोग हो रहे हैं उसे रोकने के लिए कहा जाएगा। - आशीष कुमार पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed