फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FMD vaccination of seven lakh cattle will be done

Kanpur News: सात लाख मवेशियों का होगा एफएमडी टीकाकरण

Sat, 26 Jul 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
FMD vaccination of seven lakh cattle will be done
कानपुर देहात। जनपद में सात लाख 200 मवेशियों का एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) का टीकाकरण होगा। टीकाकरण की शुरूआत 23 जुलाई से की जा चुकी है। मवेशियों का टीकाकरण कराने के एवज में पशुपालकों को कोई पैसा नहीं देना होगा। यह पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान के तहत एफएमडी टीकाकरण 45 दिन तक चलेगा। इसके लिए 27 टीमों का गठन किया गया है। टीमें डोर-टू-डोर जाकर टीकाकरण का कार्य कर रही हैं। इसके लिए शासन से पशुपालन विभाग को सात लाख 50 हजार वैक्सीन मुहैया कराई गई हैं। इसेे सुरक्षित रखने के लिए निश्चित तापमान पर कोल्ड चेन में रखा गया है। 20वीं पशुगणना के अनुसार जिले में गोवंशीय दो लाख 50 हजार हैं। जबकि महिवंशियों की संख्या पांच लाख है ।
विज्ञापन


......................
क्या है खुरपका, मुंहपका
खुरपका-मुंहपका रोग को अंग्रेजी में एफएमडी कहते हैं। यह एक अत्यधिक संक्रामक और घातक विषाणुजनित रोग है। जो खुर वाले जानवरों को प्रभावित करता है। इससे गाय, भैंस, बकरी, भेंड़ और शूकर प्रभावित होते हैं। यह रोग मनुष्यों के लिए हानिकारक नहीं है। यह संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क, दूषित भोजन, पानी और वातावरण के माध्यम से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............

वर्जन-
एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है, जो 45 दिनों तक चलाया जाएगा। अभियान के लिए 27 टीमों का गठन किया गया है। टीकाकरण अभियान डोर-टू-डोर चलेगा। -डॉ. सुबोध कुमार बरनवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

...................

खुरपका-मुंहपका रोग के लक्षण
- तेज बुखार

- मुंह, जीभ और पैरों में छाले

- लार का अधिक निकलना

- भूख न लगना
- पशु का लंगड़ाना
....................

एफएमडी टीकाकरण से जुड़े तथ्य

- वैक्सीन की उपलब्धताः 7,50,000
- टीमों का गठनः 27

- अभियान की अवधिः 45 दिन

- गोवंशीयः 2,00,200

- महिवंशीयः 5,00,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed