फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flood Situation Under Review in Chitrakoot, Divisional Commissioner and DIG Inspect Affected Areas

चित्रकूट बाढ़: ग्राउंड जीरो पर मंडलायुक्त और डीआईजी, रामघाट से नयागांव पुल तक लिया जायजा

Tue, 01 Sep 2026 12:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

Chitrakoot News: मंदाकिनी की बाढ़ से मची तबाही के बाद सोमवार को मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक बांदा परिक्षेत्र राजेश एस. ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हवाई और जमीनी निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान और राहत कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Flood Situation Under Review in Chitrakoot, Divisional Commissioner and DIG Inspect Affected Areas
चित्रकूट बाढ़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को राहत और सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त और डीआईजी ने सबसे पहले रामघाट, तुलसी घाट, राघव प्रयाग, जानकीकुंड और लंका तिराहे से नयागांव के टूटे पुल तक निरीक्षण किया। नयागांव पुल के दोनों छोर पर पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद भरतकूप और कर्वी के राहत शिविरों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।

विज्ञापन

48 घंटे में पूरा होगा नुकसान का सर्वे

मंडलायुक्त अजीत कुमार ने कहा कि बाढ़ की स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब जलस्तर में कमी आ रही है। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राजस्व टीम को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक मकान, दुकान और फसल का सर्वे 48 घंटे में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को मुआवजे से वंचित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Flood Situation Under Review in Chitrakoot, Divisional Commissioner and DIG Inspect Affected Areas
चित्रकूट बाढ़ - फोटो : amar ujala

भरतकूप में जलभराव की शिकायत पर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत को नालियों की तत्काल सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को बाढ़ से टूटे चकडैम और बरदहा व छेरिहा में डूबी फसलों का अलग से सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

टूटे नयागांव पुल पर बनेगा वैकल्पिक रास्ता

नयागांव पुल के टूटने से प्रभावित आवागमन को लेकर मंडलायुक्त ने सेतु निगम से वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव तलब किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्थायी आवागमन शुरू कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी राजेश एस. ने कहा कि बाढ़ के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। टूटे नयागांव पुल के दोनों ओर पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। किसी भी व्यक्ति को पुल के पास जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Flood Situation Under Review in Chitrakoot, Divisional Commissioner and DIG Inspect Affected Areas
चित्रकूट बाढ़ - फोटो : amar ujala

राहत सामग्री के वितरण में पुलिस की मदद जारी है। अधिकारियों ने कहा कि राहत कार्य के दौरान कहीं भी जाम या अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, एसडीएम कर्वी, सीएमओ और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed