फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flight to Delhi in the morning too sufficient passengers found in survey announcement made by end of February

Kanpur: दिल्ली के लिए सुबह भी फ्लाइट…सर्वे में मिलीं पर्याप्त सवारियां, फरवरी माह के अंत तक हो सकती है घोषणा

Tue, 04 Feb 2025 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Feb 2025 10:45 AM IST
सार

Kanpur News: दो दिन पहले महानगर सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिलकर दिल्ली के लिए सुबह की फ्लाइट शुरू करने की मांग रखी थी, जिस पर उन्होंने अपनी रजामंदी दी थी। यह भी बताया कि सर्वे में फ्लाइट के लिए पर्याप्त लोड पाया गया है।

विज्ञापन
Flight to Delhi in the morning too sufficient passengers found in survey announcement made by end of February
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुरवासियों को जल्द ही चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सुबह फ्लाइट मिल सकेगी। दो विमानन कंपनियों की ओर से किए गए सर्वे में शहर से सुबह दिल्ली के लिए पर्याप्त सवारी (लोड) होना पाया गया है। सर्वे के मुताबिक शहर से मुंबई से ज्यादा सुबह दिल्ली की फ्लाइट की डिमांड है। इसके लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

इस माह के अंत तक दिल्ली के लिए सुबह फ्लाइट की घोषणा की जा सकती है। वर्तमान में कानपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 2:30 बजे से फ्लाइट का संचालन हो रहा है। यह फ्लाइट दोपहर 3:45 बजे दिल्ली पहुंच जाती है। शहरवासी लगातार सुबह फ्लाइट शुरू करने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि सुबह की फ्लाइट से वह दिल्ली पहुंचकर दिन भर अपना काम पूरा कर शाम को वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

फरवरी के अंत तक हो सकती है घोषणा
अभी दोपहर बाद दिल्ली पहुंचने पर एक दिन में काम करके वापस आना संभव नहीं हो पा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक मानक के हिसाब से 65 फीसदी यात्री (पैसेंजर लोड) होने पर फ्लाइट के संचालन में बाधा नहीं आती। शहर से दिल्ली की सुबह की फ्लाइट के लिए आधिकारिक घोषणा फरवरी के अंत तक हो सकती है। इसके बाद एक और 180 सीटर फ्लाइट कानपुर से दिल्ली के बीच शुरू हो जाएगी।

यह है प्रस्तावित शेड्यूल
एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिले संकेतों के अनुसार कानपुर से दिल्ली के बीच सुबह 9 बजे पहली फ्लाइट प्रस्तावित है। दिल्ली से यह सुबह 10 बजे कानपुर आकर 10.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसका दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने का प्रस्तावित समय सुबह 11.15 बजे रखा गया है।

विज्ञापन

कोलकाता, गाजियाबाद लिए भी चलेंगी फ्लाइट
शहर से कोलकाता और गाजियाबाद (हिंडन एयरपोर्ट) के लिए भी उड़ानें प्रस्तावित हैं। हालांकि अभी तक दोनों फ्लाइटों का कोई शेड्यूल तय नहीं किया गया है। सांसद के मुताबिक विमान सेवा कंपनियां इस रूट पर भी सर्वे करेंगी। यदि नतीजे अच्छे होते हैं तो इस रूट पर भी फ्लाइट शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

दिल्ली के लिए सुबह फ्लाइट चलाने की मांग काफी समय से आ रही थी। इस संबंध में पूर्व में एक प्रस्ताव बनाकर विमानन कंपनियों को भेजा जा चुका है। एयरपोर्ट पर नई फ्लाइट के संचालन संबंधी सभी सुविधाएं मौजूद हैं।  -संजीव कुमार, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed