फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flight tickets from kanpur to kolkata and bangalore very soon

31 के बाद कोलकाता-बंगलूरू की फ्लाइट संभव, विमान संचालन एजेंसी स्पाइस जेट ने तय की समय सीमा

Wed, 03 Jul 2019 11:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 03 Jul 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
flight tickets from kanpur to kolkata and bangalore very soon
हवाई जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट से पिछले करीब तीन महीने से बंद पड़ी कोलकाता और बंगलूरू की फ्लाइट का संचालन 31 जुलाई के बाद शुरू हो सकता है। विमान संचालन एजेंसी स्पाइस जेट ने इन दोनों शहरों के लिए उड़ान शुरू करने की समय सीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तय तिथि की घोषणा नहीं की है। दोनों शहरों के लिए कानपुर से शुरू हुई फ्लाइट पांच महीने के संचालन के बाद बंद कर दी गई थी। इसकी वजह मैक्स कंपनी में बने विमानों में खराबी बताई जा रही है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार शहर से केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत पंतनगर, वाराणसी, गुजरात, जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई कार्ययोजना तैयार नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में भारतीय विमानपत्तन और हवाई सेवा संचालन एजेंसी के बीच करार होने के बाद ही कुछ तय होगा। फिलहाल कानपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित हवाई सेवा लगातार चलती रहेगी। अथॉरिटी निदेशक वीके झा के अनुसार वर्तमान एयरपोर्ट के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही रनवे और बाकी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed