फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flatted factory will be built 20 kilometers from the city

Kanpur News: शहर से 20 किलोमीटर बनेगी फ्लैटेड फैक्टरी

Fri, 13 Feb 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Flatted factory will be built 20 kilometers from the city
कानपुर। एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के बजट में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंप्लायमेंट एंड इंडस्टि्रयल जोन की घोषणा की गई है। इसके लिए 575 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस तरह के जोन प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रस्तावित हैं। इसके लिए शहर में जमीन देखी जा रही है। शहर से 20 किलोमीटर के दायरे में फ्लैटेड फैक्टरी बनेंगी।
विज्ञापन

इस जोन में उद्योग विभाग, लीड बैंक, रोजगार, कौशल विकास से संबंधित कार्यालयों को एक छत के नीचे लाया जाएगा। इसका उद्देश्य उद्यम स्थापना से लेकर रोजगार मिलने तक की प्रक्रिया को सरल बनाना है। शासन की मंशा है कि उद्योग स्थापना से जुड़ी प्रक्रिया आसान की जा सके। इसके तहत 100 एकड़ में एक विशेष जोन बनाया जाना है। इसमें उद्योग से संबंधित विशेषज्ञ, कौशल विकास प्रशिक्षण, जिला उद्योग केंद्र, जिला रोजगार कार्यालय, ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप सहायक प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रकोष्ठ आदि उद्योग से से जुड़े अन्य कार्यालय और लीड बैंक का कार्यालय एक ही स्थान पर होंगे। रोजगार, स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं इस एक ही जोन में उपलब्ध हों सकेंगी। यहां पर कार्यालय के अतिरिक्त बची भूमि पर रोजगार परक निर्माण इकाइयों या सर्विस इकाइयों की स्थापना कराई जा सकेगी। इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि को चिह्नित किया जाएगा। इस जोन में फ्लैटेड फैक्टरी के अलावा मोटर ड्राइविंग ट्रैक के अलावा एआई आदि के शार्ट टर्म कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री की बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने ये जोन शहर के 20 किलोमीटर के दायरे में ही बनाने के निर्देश दिए थे। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि उद्योगों को सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंप्लायमेंट एंड इण्डस्ट्रियल जोन के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में जमीन देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed