{"_id":"5dd2a4e28ebc3e548a692a17","slug":"five-trains-including-pushpak-affected-due-to-signal-failure-on-jhansi-kanpur-railway-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर सिग्नल फेल होने से पुष्पक समेत पांच ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर सिग्नल फेल होने से पुष्पक समेत पांच ट्रेनें प्रभावित
Mon, 18 Nov 2019 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
जालौन में झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह चार बजे रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के सिग्नल फेल होने पर मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक, साबरमती एक्सप्रेस समेत पांच यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई। मैनुअल सिग्नल देकर गेटमैन ने ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया।
रिनियां रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन को जैसे ही मुंबई से लखनऊ की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के आने की सूचना मिली तो उसने रेलवे क्रासिंग बंद करना शुरू किया पर तभी सिग्नल फेल हो गए। इस पर पुष्पक एक्सप्रेस नंबर 12534 करीब 20 मिनट क्रासिंग पर खड़ी रही।

बाद में गेटमैन ने मैनुअल सिग्नल देकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। इसके अलावा बनारस से चलकर अहमदाबाद की ओर जाने वाली साबरमती ट्रेन नंबर 19168, झांसी से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली झांसी लखनऊ पैसेंजर 51813, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस नंबर 11016 तथा भोपाल से लखनऊ जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस नंबर 12594 को मैनुअल सिग्नल देकर गंतव्य की ओर रवाना किया।
सूचना पाकर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सिग्नल ठीक किए। इसके चलते सुबह चार बजे से 6.20 बजे तक यातायात प्रभावित हुआ। ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन मास्टर कुमार अंशुल ने बताया कि उरई व भुआ स्टेशन पर ट्रेनों को काशन आर्डर देकर रवाना किया गया।
डेढ़ घंटे का रहा ब्लाक
उरई भुआ सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक ट्रैफिक व पावर ब्लाक लिया गया। हालांकि उस समय कोई यात्री और मालगाड़ी न होने के कारण काम सुचारु रुप से चला।