Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five main pipelines will be shifted, there will be water shortage.

Kanpur News: पांच मुख्य पाइप लाइनें की जाएंगी शिफ्ट, पानी की होगी किल्लत

Fri, 29 May 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Five main pipelines will be shifted, there will be water shortage.
कानपुर। सेतु निगम ट्रांस गंगा सिटी (उन्नाव) से कानपुर तक चार लेन के ट्रांसगंगा सिटी पुल का निर्माण कराएगा। इस कार्य में ब्रिटिशकाल में बना करीब 135 साल पुराना भैरोघाट रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन भी प्रभावित होगा। पुल निर्माण कार्य में आड़े आ रही इस पंपिंग स्टेशन की पांच राइजिंग मेन (मुख्य) पाइप लाइनों के साथ विभागीय कॉलोनी भी शिफ्ट होगी। चूंकि इस स्टेशन से शहर की 50 प्रतिशत आबादी के लिए कच्चा पानी इसी पंपिंग स्टेशन से बेनाझाबर भेजा जाता है, ऐसे में पानी की किल्लत होगी।
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और कंपनी भी चयनित हो गई है। वर्कऑर्डर जारी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। यूटिलिटी शिफ्टिंग व आवास निर्माण का कार्य राज्य सेतु निगम करेगा। जलकल विभाग ने यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 35.60 करोड़ का बजट तय किया है। अफसरों का कहना है कि पाइप लाइन की शिफ्टिंग के दौरान पानी की समस्या हो सकती है। जलकल के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भैरोघाट वाटर पंपिंग स्टेशन से 500 से लेकर 1200 एमएम व्यास तक की पांच राइजिंग मेन लाइनें बेनाझाबर वॉटर वर्क्स तक जाती हैं। निर्माण में 32 कर्मियों और अधिकारियों के आवास भी आ रहे हैं। निर्माण पूरा करने में तीन वर्ष का समय लगने का अनुमान है।
विज्ञापन


अलग-अलग विभागों ने बनाया एस्टीमेट

जलनिगम की ओर से तैयार बजट में भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से रानीघाट चौराहे तक पुरानी 1200 मिमी. व्यास की पीएसी राइजिंग मेन लाइन को हटाकर नई एमएस राइजिंग मेन बिछाने में करीब 05.92 करोड़ खर्च होंगे। डब्ल्यूडी के सर्वे में बताया गया है कि इस पंपिंग स्टेशन के आसपास भैरोघाट में बने आवासों को तोड़ने और नए आवास बनाने में 13.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए आवास बनाने के लिए 3000 वर्ग मीटर भूमि चाहिए होगी। अगर 50000 प्रति वर्ग मीटर की दर से भी भूमि मिली तो 16.50 करोड़ का खर्च आएगा।करीब 35.60 करोड़ रुपये यूटिलिटी शिफ्टिंग पर खर्च होंगे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि राज्य सेतु निगम, सेतु निर्माण इकाई, प्रथम लखनऊ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




500.50 करोड़ से पुल का निर्माण

आगरा की पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड और हरियाणा की एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड 500.50 करोड़ से पुल का निर्माण करेगी। भूमि अधिग्रहण सहित पुल निर्माण की कुल लागत 753 करोड़ रुपये है। वाई-आकार का यह पुल रानीघाट और धोबीघाट से सीधे उन्नाव स्थित ट्रांसगंगा सिटी के गेट नंबर दो के पास उतरेगा।


प्रस्तावित चार लेन के पुल के निर्माण में भैरोघाट पंपिंग स्टेशन की राइजिंग मेन पाइप लाइनें शिफ्ट होंगी। यह पंपिंग स्टेशन पेयजल के लिए महत्वपूर्ण है। करीब 50 प्रतिशत कच्चा पानी इसी से मिलता है, बाद में इस पानी को शोधित कर आपूर्ति की जाती है। शिफ्टिंग के दौरान पानी की किल्लत होगी। -आनंद कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed