फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five lakhs were looted by shooting the call center operator in Kanpur

कानपुर गोलीकांड: कॉल सेंटर संचालक को गोली मारकर लूटे थे पांच लाख, तीन पर नामजद केस, किसी का नहीं लगा सुराग

Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
सार

जाजमऊ में शनिवार रात कॉल सेंटर संचालक को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूटे गए थे। संचालक ने रिश्तेदार पर आरोप लगाया था और देर रात एफआईआर दर्ज हुई थी। सभी आरोपियों के मोबाइल बंद जा रहे हैं। पुलिस ने  उनके परिचितों और रिश्तेदारों को उठाया है।

विज्ञापन
Five lakhs were looted by shooting the call center operator in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कॉल सेंटर संचालक को गोली मारकर लूट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी संचालक का रिश्तेदार है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने घटना से संबंधित तीन चार सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं।

विज्ञापन

केबीए कंपाउंड कालोनी जाजमऊ निवासी फारुक अहमद कॉल सेंटर चलाते हैं। शनिवार रात नौ बजे वह बीसी की रकम लेकर स्कूटी से घर लौटे थे। घर के बाहर पहुंचते ही उनको गोली मार दी गई थी। गनीमत रही कि गोली कूल्हे में लगी। फारुक की तहरीर पर उनके साढ़ू के बेटे उमर व उसके साथी चांद व राजू पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आरोपी फोन बंद कर फरार हैं। उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द वह पकड़े जाएंगे। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी का कुछ लेनदेन का विवाद पीड़ित से चल रहा था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।

भागते हुए एक शख्स दिखा
पीड़ित का आरोप है कि उमर समेत तीन हमलावर थे। जब पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए, तो उसमें सिर्फ एक शख्स ही भागते दिख रहा है। अन्य दो किस और गए यह पता नहीं चल सका है। अंधेरा होने की वजह फुटेज स्पष्ट नहीं है। इस वजह से भागने वाले शख्स की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed