फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five inter-district smugglers arrested

फतेहपुर: अंतरजनपदीय पांच असलहा तस्कर गिरफ्तार, दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 22 तमंचे बरामद

Mon, 30 Aug 2021 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Aug 2021 07:13 PM IST
सार

गिरोह का सरगना मुनीर शाह व उसका साथी संदीप सिंह मध्यप्रदेश से शस्त्रों की खरीद करते थे। इसके बाद अन्य साथियों के माध्यम से कई जिलों में बेचते थे। पिस्टल 35 से 40 हजार रुपये में बेचते थे।

विज्ञापन
Five inter-district smugglers arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में पुलिस ने बांदा और रायबरेली जनपद के रहने वाले पांच अंतरजनपदीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, 22 तमंचे, कारतूस और दो बाइकें पुलिस ने बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिंदकी कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर मुनीर शाह निवासी पशु बाजार नरैनी रोड अलीगंज बांदा, कमलेश कुमार कुशवाहा निवासी गायत्री नगर कोतवाली बांदा, धर्मेंद्र बाजपेई उर्फ अन्नू निवासी इस्सर सराय डिगोसा व संदीप सिंह निवासी जरिया थाना गुरबख्शगंज जिला रायबरेली, किशन सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह निवासी दहेली थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


गिरोह का सरगना मुनीर शाह व उसका साथी संदीप सिंह मध्यप्रदेश से शस्त्रों की खरीद करते थे। इसके बाद अन्य साथियों के माध्यम से कई जिलों में बेचते थे। पिस्टल 35 से 40 हजार रुपये में बेचते थे। सरगना मुनीर शाह अवैध असलहों के मामले में बांदा से भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को स्वाट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा व बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने असलहों की खरीद फरोख्त करते समय महरहा चौराहे से आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान सरगना व उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की।


आरोपियों के पास से टीम ने दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, 22 तमंचे, कारतूस व दो बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। आईजी ने खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार और एसपी ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed