फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five cases in Atarra and Banda police stations in the case of forced sex change and attempt

Banda: जबरन लिंग परिवर्तन कराने व प्रयास करने के मामले में अतर्रा व बांदा कोतवाली में पांच केस

Thu, 09 Jan 2025 09:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jan 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Five cases in Atarra and Banda police stations in the case of forced sex change and attempt
जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आए पीड़ित किन्नर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किन्नर गुट के हंगामे और शिकायतकर्ता किन्नर बने युवकों से मारपीट के मामले में पुलिस ने अतर्रा कोतवाली में जबरन लिंग परिवर्तन कराने के मामले में तीन और शहर कोतवाली में दो रिपोर्ट दर्ज की है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ओरन रोड निवासी रूपा देवी ने तहरीर में बताया कि उसके पुत्र शिवम को 15 नवंबर को धीरू उर्फ कैटरीना जबरन पकड़कर ले गई और घर में यातनाएं देकर लिंग परिवर्तन कराने का प्रयास कराया। बिसंडा थाना क्षेत्र के गहबर गांव निवासी कासिम ने बताया कि छोटे भाई नौसाद का लिंग परिवर्तन कराकर हार्मोंस चेंज कर उसे किन्नर यासमीन बना दिया। इसके अलावा चित्रकूट के परसौंजा गांव निवासी शांति देवी ने बताया कि पुत्र शिवाकांत को 25 अप्रैल 2024 में किन्नर धीरू ने अगवा कर यातना देकर लिंग परिवर्तन करा दिया। अब वह खुशबू नाम से किन्नर है। इस पर किन्नर धीरू उर्फ कैटरीना पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उधर, शहर कोतवाली में भरखरी गांव के अमित ने तहरीर दी कि उसे बन्नो व मधू नाम की किन्नर ने अगवा कर लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बना दिया। अब वह काजल है। इस पर शहर कोतवाली में बन्नो व मधू नाम के किन्नर पर जबरन लिंग परिवर्तन कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, चित्रकूट के परसौजा गांव निवासी शिवाकांत उर्फ खुशबू ने भी शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक को अपनी समस्या बताने आया था। यहां किन्नर धीरू उर्फ कैटरीना व बन्नो ने अपने किन्नर गुट के साथ हमला कर उसे व उसके परिवार को पीटा है। शहर कोतवाली में इस प्रकरण में किन्नर धीरू उर्फ कैटरीना व बन्नो समेत 11 किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में हंगामा व मारपीट के संबंध में अतर्रा कोतवाली और शहर कोतवाली में अलग-अलग तहरीरों के आधार पर पांच मुकदमें दर्ज किए गए हैं। मारपीट में घायल किन्नरों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है। - शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया मेडिकल परीक्षण
जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल से किन्नर बनाए गए युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। सीएमएस डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि सर्जन डॉ. रामेंद्र, फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल और डॉ. कृष्ण कुमार का पैनल गठित कर किन्नर युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। डॉक्टर अपनी रिपोर्ट पुलिस को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed