फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five booked for duping Rs 10 lakh by giving fake allotment letter

Kanpur News: फर्जी आवंटन पत्र देकर 10 लाख ठगने में पांच पर रिपोर्ट

Mon, 16 Feb 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Five booked for duping Rs 10 lakh by giving fake allotment letter
कानपुर। गरीब आवास योजना के तहत काॅलोनी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगने के पांच आरोपियों के खिलाफ रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें दो नामजद और तीन अन्य हैं। ठगी के पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई थी। उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि शातिरों ने इन लोगों को ठगने के लिए उन्हें फर्जी आवंटन पत्र थमा दिया था।
विज्ञापन

कैंट लालकुर्ती निवासी मनोज कुमार, राजू व नवीननगर काकादेव निवासी शिव शंकर आजाद ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022-23 में करन चौहान उर्फ नाटे और उसके साथी अमित शर्मा उर्फ बबलू से मुलाकात हुई थी। सरकारी आवास दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने उन लोगों से अलग-अलग तिथियों में करीब 10 लाख रुपये ले लिए। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने मनोज कुमार से 2.50 लाख रुपये नकद, शिव शंकर से 60 हजार रुपये ऑनलाइन, राजू से 1.50 लाख रुपये नकद, विश्राम से 60 हजार रुपये नकद और राजा से 70 हजार रुपये ऑनलाइन व 1.10 लाख रुपये नकद व लगभग ऑनलाइन से तीन लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने बदले में उन्हें आवास के फर्जी आवंटन पत्र, कब्जानामा और बुलावा पत्र दिए जिन पर कई अधिकारियों के हस्ताक्षर और मुहरें लगी थीं।
विज्ञापन

शक होने पर उन लोगों ने जब दस्तावेजों की जांच कराई तो सभी जाली और कूटरचित निकले। पीड़ितों का आरोप है कि वह थाने में शिकायत करने गए थे लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed