फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   first time treatment of telescope in the Cardiology Institute in kanpur

दूरबीन विधि से 20 मिनट में बंद कर दिया दिल का छेद, यहां पहली बार इस विधि से हुआ इलाज

Sun, 21 Apr 2019 07:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Apr 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
first time treatment of telescope in the Cardiology Institute in kanpur
दूरबीन विधि से 20 मिनट में बंद कर दिया दिल का छेद - फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्थित कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में अकबरपुर की रहने वाली 10 साल की काजल के दिल के छेद को बिना आपरेशन दूरबीन विधि से 20 मिनट में बंद कर दिया गया। दूरबीन विधि से दिल के छेद को उपकरण लगाकर बंद किए जाने का कार्डियोलॉजी में यह पहला मामला है।
विज्ञापन


रोगी का इलाज असाध्य रोग निशुल्क उपचार योजना के तहत किया गया। डॉक्टरों का दावा है कि वेंटरीकुलआर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) की बीमारी में दिल के छेद को उपकरण लगाकर बंद किए जाने का यह उत्तर भारत का पहला मामला है।
विज्ञापन

रोगी का इलाज करने वाले कार्डियोलॉजी के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिन्हा ने बताया कि काजल को जन्म से ही सर्दी-जुकाम, घबराहट और सांस की तकलीफ रहती थी। उसका कार्डियोलॉजी में परीक्षण कराया गया। जांच में छह मिमी मस्कुलर वीएसडी का पता चला।

बाद में इसे बिना किसी चीरफाड़ के उपकरण लगाकर बंद कर दिया गया। इसमें लगभग 20 मिनट का समय लगा। उसे चार अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया। अमूमन ओपन हार्ट सर्जरी से इस रोग का इलाज होता है। निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि वीएसडी की ओपन हार्ट सर्जरी एक जटिल प्रक्रिया है। रोगी की विस्तृत जांच के बाद निर्णय हो पाता है कि वह डिवाइस क्लोजर के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed