फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Firing at a wedding procession while targeting a drone leaves one dead and four injured

मातम में बदली खुशियां: ड्रोन पर निशाना साधते हुए बरात में हुई फायरिंग, एक की मौत, चार घायल

Mon, 22 Jun 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 10:44 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बरात में हुई फायरिंग के दौरान एक की जान चली गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Firing at a wedding procession while targeting a drone leaves one dead and four injured
घटना की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारचार के दौरान ड्रोन पर निशाना लगाने से रोकने के विवाद में रविवार रात पहलवान की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली घराती के सीने पर लगने से मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य बराती और एक घराती घायल हो गए। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है। थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा मजरे लमेहटा गांव में कल्लू यादव की भांजी प्रियंका की शादी जितेंद्र सिंह पुत्र धनराज निवासी दीवान का पुरवा के साथ तय थी। रविवार रात द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन


बरात में घराती पक्ष से कल्लू के दोस्त बांदा जनपद के मर्का थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी धीरज निषाद (51) बेटे छत्रपाल के साथ पहुंचे थे। वहीं कल्लू के पड़ोसी गांव जमोह का रहने वाला पहलवान दोस्त राजेंद्र उर्फ पप्पू तिवारी लाइसेंसी बंदूक लेकर समारोह में आया था। देर रात करीब 11:30 बजे नशे में राजेंद्र पहलवान बंदूक से ड्रोन पर निशाना लगाने लगा। धीरज ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन

विवाद के दौरान ही राजेंद्र तिवारी ने बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से धीरज निषाद की मौत हो गई। पास में खड़े बराती पक्ष के हुसैनगंज थाने के दीवान का पुरवा निवासी हरिपाल, राहुल, जगतपाल और लमेहटा निवासी घराती कामता रैदास घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। यहां धीरज को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर वहां से कानपुर भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बराती-घराती लौट गए।

 

एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी ज्ञान प्रकाश राय और सीओ गौरव शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। इसके बाद एसपी और एएसपी मौके पर भी पहुंचे। धीरज के बेटे छत्रपाल निषाद ने तहरीर में बताया कि पिता ने राजेंद्र को द्वारचार के दौरान ड्रोन पर बंदूक से निशाना लगाने से रोका था। विरोध पर राजेंद्र ने गाली-गलौज की और पिता की छाती में बंदूक सटाकर गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन

आरोपी ने बंदूक ड्रोन की तरफ पॉइंट की थी और और जब लोगों ने उसे रोका तो वह गन नीचे कर रहा था तभी अचानक फायर हो गया। एक ही गोली चली जिसमें पांच लोग घायल हुए और एक ही जान चली गई। बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। बंदूक जब्त कर ली गई है। अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed