फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire on bus at agra lucknow expressway

एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, 70 यात्रियों को लेकर दिल्ली से गोंडा जा रही थी बस, मच गई भगदड़

Wed, 13 Mar 2019 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
fire on bus at agra lucknow expressway
बस में लगी आग
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह 9 बजे दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस के भीतर धुआं और दुर्गंध भरने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई यात्री बस के शीशे तोड़कर निकले और बच्चों और महिलाओं को भी निकाला।
विज्ञापन


दहशत के चलते एक लेन पर वाहनों का आवागमन भी कुछ देर तक रुका रहा। काफी देर बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बस में 70 यात्री सवार थे। दस यात्रियों के बैग व अन्य सामान भी जल गया। सीओ अंबरीश भदौरिया ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से लखनऊ भेजा है। 
विज्ञापन

बस के भीतर धुआं भरता देख भगदड़ मच गई

दिल्ली से यात्रियों को लेकर गोंडा जा रही बस एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंगानदी पुल के पास पहुंची तभी उसके इंजन में स्पार्किंग हुई और अचानक आग लग गई। बस के भीतर धुआं भरता देख भगदड़ मच गई। चालक यूसुफ ने बस को किनारे लगाकर रोका तो यात्रियों में पहले बाहर निकलने की होड़ मच गई।

कोई दरवाजे से कूदकर भागा तो कोई खिड़की का शीशा तोड़कर कूदा। महिलाओं और बच्चों को भी आनन-फानन बाहर निकाला। सूचना पर पेट्रोलिंग टीम और पीआरवी पहुंच गई। कुछ ही देर में सीओ अंबरीश भदौरिया और कोतवाल अरविंद सिंह भी दलबल के साथ पहुंचे। दमकल को बुलाया गया।

करीब आधे घंटे बाद बांगरमऊ और कन्नौज से दो दमकल पहुंची

करीब आधे घंटे बाद बांगरमऊ और कन्नौज से दो दमकल पहुंची और आग बुझाई। आग से कई यात्रियों के बैग व अन्य सामान भी जल गया। दिल्ली के आनंद विहार निवासी रामचंद्र, रहीश,  भोला, गाजियाबाद के अमरनाथ, कौशलेंद्र, लक्ष्मी नगर निवासी देवेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सोनिया, महेंद्र सहित दस यात्रियों के बैग व अन्य सामान भी जल गया।

इन यात्रियों ने बताया कि बस में जो बैग जले हैं उनमें कपड़े व खाने-पीने का सामान था। कीमती सामान व रुपयों वाले पर्स व सूटकेस आदि उन्होंने निकाल लिए थे। सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि बस के इंजन में खराबी आने से आग लगने की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

तेज लपटें और तेज धमाके के साथ एक-एक कर टायर फटे

बस चालक यूसुफ ने पुलिस को बताया कि वह रात को दिल्ली से चला था। इंजन में कुछ खराबी आ गई थी। सुबह आगरा में मरम्मत भी कराई थी। खराबी ठीक कराने के बाद ही वह गोंडा के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

तेज लपटें और तेज धमाके के साथ एक-एक कर टायर फटने से पुलिस और ग्रामीण बस आसपास जाने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाए। बस का डीजल टैंक फटने और तेज धमाका होने की आशंका में पुलिस भी ग्रामीणों को भी जान जोखिम में डालने से रोकती रही। इस दौरान कुछ देर के लिए लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों का आवागमन भी रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed