{"_id":"603fb3014c772e49bc3e3b7c","slug":"fire-in-the-forest-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: जंगल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: जंगल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों में दहशत
Wed, 03 Mar 2021 09:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
जंगल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में कुठौंद क्षेत्र के जंगल में अचानक आग लग गई। हवा चलने से देखते ही देखते जब आग तेज होकर फैलने लगी तो ग्रामीणों को इसका पता चला। जिससे नजदीक के गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल और वन विभाग को भी सूचना दी गई।
बुधवार की देर शाम अचानक विजवाहा गांव के पास स्थित जंगल से आग की लपटे और धुआं उठने लगा। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पहले तो ग्रामीणों ने ही आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन लपटें कम होने के बजाए और तेज होती जा रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने भी अपने पैर पीछे कर लिए।
मामला गंभीर होते देख थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग और दमकल को घटना से अवगत कराया। देर शाम तक वन विभाग की टीम तो विजवाहा पहुंच गई लेकिन रास्ता ठीन न होने के कारण दमकल की गाड़ियां रास्ते में ही रही। धुआं और लपटों को देख ग्रामीणों के चेहरों पर भी खौफ नजर आया।
विज्ञापन
आग करीब एक से डेढ़ किमी. के दायरे में फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के वक्त अक्सर लोग जंगल के आसपास होरा भूंजते हैं, हो सकता है कि उसी के कारण आग लगी हो। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी का कहना है दमकल की गाड़िया जल्द पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।