फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire caught in train in Chitrakoot

यूपी: पवन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

Mon, 03 Jun 2019 10:54 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jun 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
fire caught in train in Chitrakoot
लोकमान्य तिलक टर्मिनस के एक डिब्बे में अचानकर आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते बचा। मुंबई- हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार सुबह लोकमान्य तिलक से दरभंगा जा रही सुपरफास्ट पवन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने से हडकंप मच गया। मानिकपुर से इलाहाबाद के बीच कटैया डांडी के पास एस- 3 कोच के ब्रेक बाइडिंग में आग देख यात्रियों ने डयूटी पर मौजूद टीसी व पुलिसकर्मियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद यात्रियों ने चीख पुकार कर चेन पुलिंग की और बरगढ़ स्टेशन पर ट्रेन रूकने लगी। ट्रेन की रफ्तार कम होते ही यात्री अपना सामान लेकर कूदने लगे पूरे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बरगढ़ स्टेशन पर ही रेल कर्मियों ने आग को नियंत्रित कर लिया। जिससे कोई हताहत नहीं हो पाया और लगभग एक घंटे बाद ट्रेन को सुरक्षित इलाहाबाद की ओर रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


11061 डाउन ट्रैक पर पवन एक्सप्रेस सोमवार सुबह मुंबई से बिहार के दरभंगा जा रही थी। मानिकपुर जंक्शन चित्रकूट से ट्रेन चलने के बाद ट्रेन का अगला ठहराव नैनी प्रयागराज में था। सुबह लगभग 9 बजकर 19 मिनट पर पवन एक्सप्रेस कटैयाडांडी रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद की ओर जा रही थी तभी कटैयाडांडी व बरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की एस-3 स्लीपर बोगी में ब्रेक-शू के पास से धुआं उठता नजर आया। यह देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही पूरी बोगी के यात्री दहशत में आ गए। कुछ ही देर में बोगी के निचले हिस्से में आग लग गई। लपटें उठती देख कर आनन.फानन में चेन पुलिंग कर यात्रियों ने ट्रेन रोकी। ट्रेन बरगढ़ स्टेशन पर रुक गई। स्टेशन पर ट्रेन धीमी होने पर ही दहशत में आए यात्री कूदने लगे। रेल ट्रैक व स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा। स्टेशन पर मौजूद रेलवे तकनीकी स्टाफ ने दौड़कर अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 

स्टेशन मास्टर बरगढ़ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जबलपुर में चेकिंग के बाद ट्रेन आगे बढ़ाई गई थी। आग लगने का कारण ब्रेक बाइंडिंग होना है। ब्रेक शू में दिक्कत से ऐसी स्थिति बनी थी। आग लगने के बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन रूकी रही। आग बुझने के बाद 10 बजकर 24 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed