{"_id":"622f23cb8fff3873a70dd07f","slug":"fire-broke-out-in-pokharpur-kesa-kanpur-chakeri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चकेरी के पोखरपुर केसा में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए पांच पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चकेरी के पोखरपुर केसा में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए पांच पैनल
Mon, 14 Mar 2022 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Mar 2022 04:45 PM IST
सार
चकेरी में बिजली घर में लगी भीषण आग लग गई। जिसमें बिजली सप्लाई के पांच पैनल जलकर राख हो गए। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना की वजह से कई इलाकों में बिजली बहाल होने में 12 घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन
आग से जलकर राख हुआ पैनल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी में पोखरपुर की डिफेंस कॉलोनी में स्थित बिजली घर में लगी भीषण आग की वजह इलेक्ट्रिक सर्किट की खराबी बताई जा रही है। इस आग को काबू करने की पहली कोशिश कर्मचारियों ने की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। बाद में पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इस घटना से फीडर से जुड़े कई इलाकों की बत्ती गुल हो गयी। जिसे 12 घंटे बाद सामान्य होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पोखरपुर डिफेंस कॉलोनी के एसडीओ निखिल वर्मा ने बताया कि सोमवार को एक बड़े ट्रांसफार्मर में इलेक्ट्रिक सर्किट हुआ। जिसकी वजह से बिजली सप्लाई के पांच पैनल जलकर राख हो गए। बिजली कर्मचारियों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। गनीमत रही कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
बताया की यह इलेक्ट्रिक सर्किट से आग लगी है। जिसमें पहले तो चिंगारी भड़की। जिसे केसा में रहने वाले कर्मचारियों ने बुझाने की पूरी कोशिश की। लेकिन जब आग बड़ा रूप लेने लगी तो फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरीके से बुझाया। लेकिन तब तक इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के पांच पैनल पूरी तरीके से जलकर राख हो चुके थे। पैनल को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन