फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire brigade caught in jam, store burned

जाम में फंसी दमकल, गोदाम हुआ राख

Sat, 14 Nov 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 14 Nov 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade caught in jam, store burned
नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम में आग लगने की सूचना के बाद फजलगंज स्टेशन से निकली दमकल गाड़ी दादानगर पुल पर लगे जाम में फंस गई। करीब 20 मिनट तक गाड़ी जाम में फंसी रही और जब तक मौके पर पहुंची, गोदाम राख हो चुका था।
विज्ञापन


बारादेवी निवासी आरडी मिश्रा का आवास विकास हंसपुरम ए सेक्टर में प्लाट है, जिसपर लाठी मोहाल निवासी आजाद मिश्र ने प्लास्टिक गोदाम बना रखा है। शुक्रवार शाम पटाखे की चिंगारी से गोदाम में आग लग गई। आबादी के बीच स्थित गोदाम में आग लगने से आस-पड़ोस वाले घरों से सामान निकाल कर भागने लगे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने सबमर्सिबल चला कर पानी डाला पर लपटें बढ़ गईं। फजलगंज फायर स्टेशन से करीब पौने सात बजे दमकल गाड़ी रवाना हुई तो दादानगर पुल पर लगे जाम में फंस गई। दमकल चालक अरविंद हूटर बजाता रहा लेकिन कोई पुलिस या ट्रैफिक वाला जाम हटवाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादानगर पुल से सीटीआई चौराहा क्रास करने में दमकल गाड़ी को साढ़े सात बज गए। आधा घंटा बाद जब गाड़ी पहुंची, गोदाम फुंक चुका था। पड़ोसी आनंद अग्निहोत्री के मकान का प्लास्टर भी चिटक गया। सीएफओ बीपी सिंह का कहना है कि जाम में गाड़ी फंसने की समस्या अक्सर आती है। ऐसे में आस-पास के फायर स्टेशनों से वैकल्पिक व्यवस्था ली जाती है। इस मामले में देखेंगे कि अगर गाड़ी जाम में फंसी थी तो वैकल्पिक व्यवस्था की गई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed