फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in hut in Kanpur dehat mother and daughter burnt to death

कानपुर में जिंदा जलीं मां-बेटी: जमीन से कब्जा हटाने गई थी प्रशासनिक टीम, अफसरों के सामने झोपड़ी में लगी आग

Mon, 13 Feb 2023 08:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Feb 2023 08:24 PM IST
सार

मां-बेटी व कई बकरियों की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए लेखपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। भीड़ का गुस्सा देख पुलिस और प्रशासन की टीम ने वहां से भागकर खुद को बचाया।

विज्ञापन
Fire breaks out in hut in Kanpur dehat mother and daughter burnt to death
कानपुर देहात में झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली पंचायत के चालहा गांव में ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के सामने कब्जेदार की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई। अपना आशियाना जलता देख मां-बेटी झोपड़ी में घुस गईं। दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी व रुरा थाना प्रभारी झुलस गए। 

विज्ञापन

मां-बेटी व कई बकरियों की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए लेखपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। भीड़ का गुस्सा देख पुलिस और प्रशासन की टीम ने वहां से भागकर खुद को बचाया। मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े आक्रोशित लोग मां-बेटी के शव नहीं उठने दे रहे हैं। डीएम नेहा जैन व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति लोगों को समझाने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नेहा जैन सोमवार को अपने कार्यालय जनसुवाई कर रही थीं। उसी दौरान मड़ौली गांव के कुछ लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। उन लोगों ने डीएम से गांव के ही कृष्णगोपाल दीक्षित के खिलाफ ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। 

विज्ञापन

डीएम ने शिकायती पत्र पर एसडीएम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दोपहर में एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद, लेखपाल अशोक सिंह के अलावा राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

राजस्व विभाग की टीम ग्राम समाज की जमीन को खाली करा रही थी। उसी दौरान कब्जेदार कृष्णगोपाल दीक्षित की झोपड़ी में एकाएक आग लग गई। यह देख कृष्णगोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला दीक्षित (45) और बेटी शिवा (22) दौड़कर झोपड़ी में घुस गईं। दोनों को लपटों के बीच घिरा देख कृष्णगोपाल दीक्षित व रुरा थाना प्रभारी दिनेश गौतम दौड़े। दोनों मां-बेटी को बचाने के कोशिश में झुलस गए। 

आग से मां-बेटी की मौत से गुस्साए परिवार व गांव के लोगों ने हंगामा करते हुए लेखपाल अशोक सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। लोगों का आक्रोश देख टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पाकर डीएम व एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे है। आक्रोशित डीएम, एसडीएम व थाना प्रभारी रुरा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दे रहे हैं। 

डीएम ने बताया कि मां बेटी ने खुद को घर में बंद कर लिया और आग लगा ली। लपटें व धुआं निकलने पर लोग उन्हें बचाने गए तो झुलस गए। अनहोनी में मां बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed