{"_id":"622d95dcdaaa5b6b0e411ed1","slug":"fire-breaks-out-in-a-moving-sleeper-bus-on-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 24 यात्री थे सवार, खिड़की से कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 24 यात्री थे सवार, खिड़की से कूदकर बचाई जान
Sun, 13 Mar 2022 12:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:32 PM IST
सार
इटावा जिले में एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान रोडवेज की स्लीपर बस में अचानक भीषण आग गई। आग से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गोरखपुर से चली बस पर सवार 24 यात्री अजमेर राजस्थान जा रहे थे। आग लगने पर घबराये यात्रियों ने खिड़की से कूदकर तो किसी ने खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई।
विज्ञापन
कुछ ही देर में पूरी बस जल गई और इस दौरान एक्सप्रेस वे की एक लेन पर यातायात थमा रहा। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मी और पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
स्लीपर बस चालक गोरखपुर से सवारियों को बैठाकर अजमेर राजस्थान जा रहा था और करीब 24 यात्री सवार थे। रविवार देर रात 2:10 बजे 103.4 किलोमीटर प्वाइंट पर महुटी गांव के सामने बस के पीछे पहिया से तेज धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
धमाके की आवाज भी आई, जिस पर बस चालक ने आनन-फानन बस को रोका। उस दौरान तक बस में आग लग चुकी थी। रात होने की वजह से सभी यात्री सो रहे थे। ड्राइवर ने शोर मचाकर यात्रियों को जगाया। बस में आग लगने की जानकारी देकर जल्दी उतरने को बोला। जिस पर सभी सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया। यूपीडा के अधिकारी कर्मचारियों ने आनन-फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।