Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers staged a protest over fertilizers and seeds.

Etawah News: खाद-बीज के लिए किसानों ने दिया धरना

Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest over fertilizers and seeds.
जसवंतनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खाद व बीज की किल्लत को लेकर तहसील परिसर में 24 घंटे धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने बुधवार सुबह 11 बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने खाद की किल्लत दूर करने और समय पर पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन



धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार गुड्डन ने की। किसान नेताओं ने बताया कि रबी की फसलों की बोआई का समय है। लेकिन सहकारी समितियों पर ताले लटके हैं और किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल रही है। किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। किसानों ने पारदर्शी वितरण व्यवस्था की भी मांग की। एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन






धरने में तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्तार सिंह और विनीत कुमार शामिल थे। तहसील सचिव अनिल कुमार और परवेश कुमार भी मौजूद रहे। तहसील प्रवक्ता रामनारायण, जिला महासचिव चंदजीत और जिला प्रवक्ता मुन्नेश सिंह भी उपस्थित थे। तहसील संरक्षक अनार सिंह, ब्लॉक संरक्षक मनमोहन सिंह, राय सिंह, मनोज यादव, शिवराज सिंह और पंकज यादव भी धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed