Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Difference between day and night temperatures; the weather will remain clear for the next six days

Etawah News: दिन-रात के तापमान में अंतर, अगले छह दिन मौसम साफ रहेगा

Thu, 05 Nov 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Difference between day and night temperatures; the weather will remain clear for the next six days
- अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। इन दिनों जिले में मौसम के मिजाज में दिन और रात के तापमान में खासा अंतर देखा जा रहा है। दोपहर के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होता है, वहीं रात में पारा गिरने के कारण हल्की ठंडक महसूस हो रही है। पांच नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इस तरह दिन और रात के तापमान में लगभग 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहेगा। मौसम विभाग ने अपनी सात दिवसीय पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, इटावा जिले में अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाने के कोई आसार नहीं हैं। साथ ही, इस पूरी अवधि में बारिश की भी कोई संभावना नहीं जताई गई है। छह और सात नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आठ नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

नौ और 10 नवंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इन दोनों दिनों में पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नौ और 10 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस प्रकार, आगामी दिनों में दिन का तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रात का तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed