{"_id":"5f9c6ea48ebc3e9b7e32ba74","slug":"fire-akbarpur-news-knp591516922","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलाबाद में अग्निशमन केंद्र का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद में अग्निशमन केंद्र का संचालन शुरू
विज्ञापन
रसूलाबाद स्थित फायर स्टेशन।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में थाना पुरवा गांव के पास स्थित अग्निशमन केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। यहां केंद्र प्रभारी व स्टाफ की तैनाती की गई है। एक फायर टेंडर हर समय आग की घटनाओं पर काबू के लिए उपलब्ध रहेगा।
रसूलाबाद जिले की सुदूर तहसील है। जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 45 किमी है। वर्ष 2015 में थाना पुरवा गांव के पास अग्निशमन केंद्र के लिए 2.96 करोड़ रुपये से कंट्रोल रूप व मुख्य प्रशासनिक भवन, टंकी का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसिडको ने कराया है। बीते वर्ष भवन निर्माण का काम पूरा हो गया था, लेकिन बिजली कनेक्शन की अड़चन बनी थी। अफसरों की पहल कर बिजली कनेक्शन भी हो गया। भवन हैंडओवर नहीं होने पर फायर टेंडर थाना परिसर में खड़ा कराया जाता था।
दमकल जवान बैरक में रुकते थे। जिससे असुविधा होती थी। पिछले सप्ताह एसपी केशव कुमार चौधरी ने अग्निशमन केंद्र भवन हैंडओवर की औपचारिकता पूरी करा ली। अग्निशमन केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। यहां लीडिंग फायरमैन रामसेवक को केंद्र प्रभारी बनाया गया है। जबकि, टीम में लीडिंग फायरमैन राकेश, प्रभात, गौरव पाल व चालक बृजकिशोर की तैनाती की गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अग्निशमन केंद्र संचालित है। अभी सीयूजी नंबर व वायरलेंस सिस्टम उपलब्ध नहीं है। फिलहाल मोबाइल नंबर 8858518176 पर या पुलिस के यूपी 112 पर आग लगने की सूचना दी जा सकती है।