फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR on fake journalist who made recovery in the name of Amar Ujala, used to threaten people with recovery

अमर उजाला के नाम पर वसूली करने वाले फर्जी पत्रकार पर एफआईआर, लोगों को धमकी दे करता था वसूली

Fri, 04 Dec 2020 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
FIR on fake journalist who made recovery in the name of Amar Ujala, used to threaten people with recovery
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला अखबार का पत्रकार बन लोगों को ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले फर्जी पत्रकार पर काकादेव थाने में बुधवार रात एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी पिछले कुछ दिनों से अमर उजाला का फर्जी पहचान पत्र लेकर लोगों पर धौंस जमा रहा था। यही नहीं, पुलिस प्रशासन के दफ्तरों में भी जाता था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी की फोटो समेत अन्य जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक योगेंद्र सिंह नाम का शख्स खुद को अमर उजाला अखबार का पत्रकार बताता है। उसके पास फर्जी पहचान पत्र भी है। वो शहर भर में घूम-घूमकर लोगों से वसूली करता था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये अमर उजाला के प्रबंधन को हुई। जांच में पता चला कि इस नाम का कोई भी कर्मचारी अमर उजाला में नहीं है। इसके बाद प्रबंधन की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच की। इसमें आरोप सही पाए गए, तब एसपी पश्चिम के आदेश पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वसूली करने, संस्थान की छवि धूमिल करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। काकादेव इंस्पेक्टर रणबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हैं। टेलीकॉम कंपनी से मोबाइल नंबर में लगाए गए दस्तावेज लिए गए हैं, जिसमें नोएडा का पता दर्ज है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारिता की आड़ में दबाव और दलाली का खेल
शहर में पत्रकारिता की आड़ में कई फर्जी पत्रकार दबाव और दलाली का खेल कर रहे हैं। खासतौर पर वीडियो, फोटो और खबर के नाम पर ब्लैकमेल कर वसूली करते हैं। विरोध करने वाले को फंसाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। उनके संपर्क में कुछ पुलिसकर्मी भी हैं। इसके अलावा स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट भी चलवा रहे हैं। पुलिस की जांच में ऐसे कई कथित पत्रकारों के नाम भी उजागर हो चुके हैं।

तमाम तो ऐसे हैं, जो बड़े अखबारों और चैनलों के फर्जी पहचान पत्र लेकर घूमते हैं। फर्जी पत्रकारों की अलग-अलग विभागों के छुटभैये कर्मचारियों से सांठगांठ रहती है। जिनके  बल पर वो नियमों को ताक पर रख काम कराते हैं। यही नहीं, किसी बिल्डर, व्यापारी या अन्य किसी को ब्लैकमेल कर दबाव बनाने में भी ये कर्मचारी उनका साथ देते हैं। आखिर में वसूली की रकम में बंटवारा कर लेते हैं। शहर में सबसे अधिक फर्जी पत्रकार कल्याणपुर, कानपुर दक्षिण, घंटाघर और चकेरी क्षेत्र में हैं, जो सोशल मीडिया पर खबर चलाने के नाम पर लोगों से वसूली करते हैं।

शहर में फर्जी पत्रकार बड़ी संख्या में हैं। इसकी जानकारी मिली है। कुछ शिकायतें भी मिली हैं। जानकारी जुटाई जा रही है। इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed