फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   financly help to house collapse suffer family

परिवार को दी आर्थिक मदद

Sat, 07 Feb 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 07 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
financly help to house collapse suffer family
जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने कलेक्ट्रेट सभागार में भरथू गांव के पीड़ित मां-बाप को 9 लाख 15 हजार 595 रुपये की चेक के माध्यम से आर्थिक मदद दी। जिलाधिकारी ने अन्य तरीके मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी मासूम अली सरवन ने पीड़ित मां मीना देवी और पिता छु्ट्टू को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो तकलीफ मिली है। उनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


वह दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। इसी दौरान जिलाधिकारी ने 9 लाख 15 हजार 595 रुपये की छह चेक पीड़ित दंपति को दी। शुक्रवार की सुबह गांव में घुसते ही मीना की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे उसके कदम आगे बढ़ रहे थे, चेहरे पर अजीब सा डर झलक रहा था। पति छुट्टू और पड़ोसी महिलाओं ने मीना की बांहे कसकर पकड़ ली। जैसे ही मीना अपने घर के सामने पहुंची। वह फूट-फूट कर रोने लगी।

मीना का दुख देख महिलाएं भी भावुक हो गई। सभी ने मीना को संभाला। लेकिन, मीना का दर्द सिसकी बनकर बार-बार उभर रहा था।

कोई मीना के लिए गर्म दूध लाया तो कोई मुंह में पानी पिलाता रहा लेकिन मीना पथराई आंखों से मलबा को निराहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed