{"_id":"598acc454f1c1bd82d8b4652","slug":"film-director-vishal-mishra-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरी फिल्म ‘होटल मिलन’ में दिखेगा कैसे-कैसे गुल खिलाते हैं छोटे शहरों के लव बर्ड्सः विशाल मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी फिल्म ‘होटल मिलन’ में दिखेगा कैसे-कैसे गुल खिलाते हैं छोटे शहरों के लव बर्ड्सः विशाल मिश्रा
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में चल रही फिल्म होटल मिलन की शूटिंग, जानकारी देते डायरेक्टर विशाल मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी कॉमेडी फिल्म ‘कॉफी विद डी-दाऊद’ (2017) से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डायरेक्टर विशाल मिश्रा इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं। विशाल कानपुर में बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियों के साथ डेरा डालकर ‘होटल मिलन’ फिल्म बना रहे हैं। यहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘होटल मिलन’ और ‘हम होंगे कामयाब’ के बारे में अमर उजाला से खास बातचीत की।
कानपुर शहर में ठहरे फिल्म डायरेक्टर विशाल मिश्रा अपनी फिल्म ‘होटल मिलन’ में कानपुर शहर के कुछ सकारात्मक पहलू सिल्वर स्क्रीन पर लाना चाहते हैं। उनका मानना है कि अब तक जो भी फिल्में शहर में शूट हुईं उनमें यहां की भाषा और संस्कृति को नकारात्मक ढंग से दिखाया गया। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानपुर की छवि धूमिल हुई। उनकी फिल्म शहर की बेहतरीन लोकेशन और अच्छी बातों को एक अलग नजरिये से सबके सामने लाएगी। उनके अनुसार इस फिल्म की शुरुआत ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नहीं होती बल्कि शहर के बड़े मोहल्ले जाजमऊ, शिवाला, मेस्टन रोड, मोतीझील, पी रोड भी ऑनस्क्रीन अपने रियल अंदाज में दिखाई देंगे। कानपुर का असली कल्चर, ‘डेवलप्ड कानपुर’, ‘रोमान्टिक कानपुर’ और ‘कानपुर की यारी’ भी दिखेगी।

कानपुर में हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर की लोकेशन
फिल्म डायरेक्टर विशाल मिश्रा
‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में विशाल ने कहा कि कानपुर मेरी जन्मभूमि है। मैंने यहां रहकर महसूस किया कि यहां की लोकेशन इंटरनेशनल लेवल पर लोगों को खूब पसंद आएंगी। हिंदी सिनेमा जगत में घूम फिरकर मुंबई, दिल्ली, कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता, गोवा, बनारस, मेरठ, आगरा जैसे शहर ही घूम फिर कर दिखा दिए जाते हैं। पब्लिक इन सभी शहरों की लोकेशन बार-बार देखकर बोर हो चुकी है। हमारे दर्शकों को हमेशा कुछ नया चाहिए होता है। ‘होटल मिलन’ फिल्म से पहले मैंने ‘हम होंगे कामयाब’ फिल्म कानपुर में ही शूट की थी। इस फिल्म में लीड एक्टर कुनाल रॉय कपूर और साउथ की एक्ट्रेस तारा रहे। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने को तैयार है। होटल मिलन फिल्म कम्प्लीट होने वाली है यह 2017 के अंत या 2018 के शुरुआती महीनों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी।
डायरेक्टर विशाल मिश्रा का प्रोफाइल
कानपुर में चल रही फिल्म होटल मिलन की शूटिंग, जानकारी देते डायरेक्टर विशाल मिश्रा
नाम- विशाल मिश्रा
घर- किदवई नगर
जन्मतिथि- 5 अप्रैल 1979
पिता- आई सर्जन डॉ. आलोक मिश्रा (रिटायर्ड सीएमओ)
मां- डॉ. इरा मिश्रा
शुरुआती पढ़ाई- 10वीं और 12वीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, नवाबगंज से
ग्रेजुएशन- पीपीएन कॉलेज, परेड
पोस्ट ग्रेजुएशन- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी), बंगलूरू से एमबीए पूरा करने के बाद फैशन मार्केटिंग की जॉब मुंबई, गुरुग्राम, यूके और दुबई में करने के बाद 2002 में मुंबई जाकर बस गए और फिल्म मेकिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग का काम शुरू कर दिया।
पहली फिल्म- कॉमेडी फिल्म ‘कॉफी विद डी’-2017 में रिलीज हुई फिल्म के कलाकार- सुनील ग्रोवर, जाकिर हुसैन, पंकज त्रिपाठी और राजेश शर्मा
नए प्रोजेक्ट- ‘हम होंगे कामयाब’ और ‘होटल मिलन’ ‘पहेली- कैन यू सॉल्व योर मर्डर मिस्ट्री’

‘होटल मिलन’ से पहले कानपुर का नाम इन फिल्मों आया
होटल मिलन फिल्म की शूटिंग कानपुर में चल रही है
- टशन, तनु वेड्स मनु-1, तनु वेड्स मनु-2, बंटी बबली, दबंग-2, साईं वर्सेज आई, द लेजेन्ड ऑफ भगत सिंह, शहीद भगत सिंह, कटियाबाज, देसी कट्टे, बाबर, हंसी तो फंसी
होटल मिलन फिल्म के एक्टर
होटल मिलन फिल्म में कुनाल राय कपूर (नौटंकी साला, डेली बेली, जवानी दिवानी, एक्शन जैक्सन), जयदीप अहलावत (गैंग्स ऑफ वासेपुर, कमांडो, विश्वरूपम, गब्बर, रईस), जीशान कादरी (गैंग्स ऑफ वासेपुर, रिवॉल्वर रानी, मेरठिया गैंगस्टर), राजेश शर्मा (तनु वेड्स मनु-2, बीए पास, डर्टी पिक्चर, बजरंगी भाईजान) व अन्य लोकल एक्टर भी काम कर रहे हैं।

‘होटल मिलन’ फिल्म की कहानी
साथियों के साथ सेल्फी लेते एक्टर कुनाल रॉय कपूर
डायरेक्टर विशाल मिश्रा ने बताया कि ‘होटल मिलन’ फिल्म कानपुर के दो लवर्स पर बेस्ड है। लड़का और लड़की अकेले में बातचीत के लिए होटल या पार्क ढूंढते हैं लेकिन उन्हें हर जगह परेशान किया जाता है। आखिर सब जगह से हारकर वो खुद का एक होटल बना लेते हैं। होटल का नाम रखा जता है ‘होटल मिलन’। इस होटल में प्रेमी जोड़े अकेले में बातचीत करने आया करते हैं और घंटे के हिसाब से फीस चुकाते हैं। एक दिन होटल पर रेड पड़ती है जिसके बाद इस मामले पर पॉलिटिक्स होने लगती है। छोटे शहरों के लिए प्रेमी और प्रेमिका का मिलना एक बड़ा अपराध सा लगता है लेकिन बड़े शहरों में दो प्रेमियों से किसी का कुछ भी कोई लेना देना नहीं होता। फिल्म में कॉमेडी है, सस्पेंस है और जबरदस्त फाइट सीन्स भी दिखाई देंगे।