फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fight between Police and villagers in auraiya

पुलिस और गांववालों बीच ‘महाभारत’, इनामी बदमाश को दबोचने गई थी फोर्स

Sun, 24 Sep 2017 10:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Sep 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
fight between Police and villagers in auraiya
पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट
इनामी बदमाश को दबोचने के लिए जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंची स्वाट टीम से गांववाले भिड़ गए। पुलिसवाले वर्दी में नहीं थे। गांववालों ने टीम के साथ चल रही भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि जवाबी कार्रवाई में स्वाट टीम ने फायरिंग की और ग्रामीणों को पीटा। पुलिस की मारपीट में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के भतीजे व जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह पाल समेत छह लोग घायल हो गए। स्वाट टीम पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने औरैया- कन्नौज मार्ग जाम कर दिया। एसपी ने लोगों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। मामला यूपी के औरैया जिले का है। 
विज्ञापन


औरैया दिबियापुर में शनिवार शाम करीब पांच बजे स्वाट टीम टाटा सूमो से औरैया-कन्नौज मार्ग स्थित भटपुरा अड्डा निवासी जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह पाल के घर पहुंची। गांववालों के मुताबिक साथ में एक अन्य गाड़ी थी, जिस पर भाजपा का झंडा लगा था। उस वक्त शिव सिंह के घर से सामने रहने वाले रिटायर्ड फौजी इंद्रपाल सिंह की बेटी की गोद भराई और पुलिस में तैनात उनके बेटे की वरीक्षा का कार्यक्रम चल रहा था। स्वाट टीम पीछे से शिव सिंग के घर में घुसी। यह देख महिलाओं एवं बच्चों ने शोर मचाया तो कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने स्वाट टीम को घेर लिया।
विज्ञापन


 

लोगों ने औरैया-कन्नौज मार्ग जाम कर दिया

fight between Police and villagers in auraiya
बबाल के बाद तैनात पुलिस फोर्स। 
गांववाले भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। इस पर स्वाट टीम ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वाट टीम व उनके साथ आई दूसरी गाड़ी में शामिल लोगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इससे जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह, रोहित, शिव सिंह के पारिवारिक भाई पप्पू पाल, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल का भतीजा आशू पाल, इंद्रपाल उर्फ बब्बू तथा पुलिस कर्मी शोभित पाल पुत्र इंद्रपाल घायल हो गए। स्वाट टीम शोभित व उनके पिता को हिरासत में लेकर चली गई। 

टीम के जाने के बाद लोगों ने औरैया-कन्नौज मार्ग जाम कर दिया। सूचना पाकर सीओ भास्कर वर्मा, एसएचओ मदन गोपाल गुप्ता एवं कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी संजीव त्यागी भी देर शाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। एसपी ने बताया कि स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि पांच हजार का इनामी बदमाश राहुल तिवारी जिला पंचायत सदस्य के घर पर है। पुलिस उसी को दबोचने गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed