फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce ruckus about open defecation

खुले में शौच को लेकर जमकर हुआ हंगामा, मारपीट और फायरिंग से फैली दहशत

Wed, 25 Jul 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Fierce ruckus about open defecation
डेमो पिक

यूपी के उन्नाव जिले में खुले मे शौच को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। मारपीट के साथ-साथ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। दरअसल जिले के मुरौवनखेड़ा गांव में एक युवक खेत में शौच कर आया। इससे नाराज खेत मालिक ने युवक से गंदगी साफ करने को कहा। इंकार करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। युवक ने बचाव में हाथापाई की तो खेत मालिक ने हवाई फायर झोंक दिया। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाया तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक उसके घर में शौचालय नहीं है और न ही लाभार्थियों की सूची में उसका नाम आया है। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है। 

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के मुरौवनखेड़ा गांव निवासी अनिल बुधवार सुबह गांव के बाहर पड़ोसी गांव परसहरा निवासी संतोष सिंह के खाली पड़े खेत में शौच कर रहा था। तभी संतोष पहुंच गया गाली गलौज करने लगा। अनिल बोला कि जब खेत में कोई फसल नहीं है तो शौच करने में आपत्ति क्यों है। इस पर उसने गंदगी साफ करने को कहा। अनिल ने इनकार किया तो संतोष मारपीट करने लगा। बचाव में उसने भी हाथापाई की तो संतोष ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े तो संतोष अपनी बाइक वहीं छोड़कर दो और फायर करते हुए भाग निकला। पीड़ित ने औरास थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और गांव वालों से भी बातचीत की है। दरोगा अरविंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खेत में शौच करने पर विवाद और मारपीट हुई थी। फायरिंग की बात सही नहीं है। 

विज्ञापन

 

लाभार्थियों की सूची में इस बार भी उसका नाम नहीं

Fierce ruckus about open defecation
डेमो पिक
पीड़ित अनिल के मुताबिक उसके घर में शौचालय नहीं है। पूरा परिवार खुले में शौच को मजबूर है। बताया कि उसने आवेदन किया था लेकिन चयनित लाभार्थियों की सूची में इस बार भी उसका नाम नहीं है। वहीं ग्रामीमों का कहना है कि जब घर में शौचालय अभी तक बना नहीं है तो हम जाएंगे कहां। ग्राम प्रधान राणा संग्राम सिंह ने बताया कि मुरौवन खेड़ा में 40 परिवार रहते हैं इनमें से पांच घरों में शौचालय है जबकि पंद्रह घरों में शौचालय का निर्माण चल रहा है। अन्य परिवारों के लिए भी शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed