{"_id":"62a8153f09f37f2c657c4b6c","slug":"fierce-fire-broke-out-at-supreme-plywood-warehouse-in-kanpur-six-fire-tenders-are-trying-to-extinguish","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Tue, 14 Jun 2022 04:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 14 Jun 2022 04:33 PM IST
सार
जाजमऊ के शीतला बाजार में सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
सुप्रीम प्लाईवुड के गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार तड़के सुबह जाजमऊ के शीतला बाजार में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आग सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में लगी, जिससे गोदाम में रखी लाखों की प्लाई जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, शीतला बाजार में एक सुप्रीम प्लाईवुड का गोदाम है, जिसमें भयंकर आग लगी। सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में आग की बड़ी-बड़ी लपटों और धुआं देख लोगों ने तुरंत फायर सर्विस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सुबह 3:30 बजे लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम में तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग से गोदाम में जमा प्लाई जलने लगी। वहीं, उठता धुआं और लपटों को देखकर इलाके के लोगों को जानकारी हुई । आनन फानन में पुलिस और दमकल को जानकारी दी गई। वहीं रिहायशी इलाके में गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर गोदाम मालिक भी पहुंचे। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। एक दर्जन दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फिलहाल अभी आग से नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। वहीं, गोदाम से सटकर बने निर्माण से लोगों की दीवारों के चटकने की चर्चा रही। यहां गोदाम मालिक ने किसी भी जानकारी देने से इनकार किया। जाजमऊ थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम मालिक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।