Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female students in schools will learn life skills.

Kanpur News: स्कूलों में छात्राएं सीखेंगी जीवन कौशल

Sun, 08 Nov 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Female students in schools will learn life skills.
कानपुर। परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, अपने शरीर के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और जीवन कौशल सिखाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के 624 विद्यालयों के मीना मंच सुगमकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए तीन लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। सभी कार्यशालाएं 30 नवंबर तक पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन


बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा की राज्य परियोजना निदेशक की ओर से इस संबंध में निर्देश मिले हैं। प्रशिक्षण में ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो अपने विद्यालय में प्रशिक्षण के बाद खुद मीना मंच की गतिविधियां संचालित करेंगे। पिछले वर्ष प्रशिक्षित और सक्रिय सुगमकर्ताओं को दोबारा अवसर देने के निर्देश भी मिले हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सुगमकर्ता अपने विद्यालय के दो अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों के लिए टीम तैयार की जाएगी। यह टीम निर्धारित कैलेंडर के अनुसार हर शनिवार भोजनावकाश के बाद मीना मंच की गतिविधियां कराएंगी। इसकी रिपोर्ट टूल-10 पर अपलोड करनी होगी। सुगमकर्ता और उनके साथ के दो शिक्षकों के लिए दीक्षा पोर्टल से सेल्फ-एस्टीम का प्रशिक्षण लेना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बैच पर खर्च होंगे 30 हजार रुपये
कार्यशाला में 50 प्रतिभागियों ओर दो संदर्भदाताओं समेत कुल 52 लोगों के लिए प्रति बैच 30 हजार रुपये खर्च करने की सीमा तय की गई है। इसमें भोजन, संदर्भदाताओं का मानदेय, स्टेशनरी, फोटोग्राफी, बैनर और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का खर्च शामिल है। प्रशिक्षण की निगरानी खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यशालाओं की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed