फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father take son to hospital but he is died

पिता को घुमाते रहे डॉक्टर बेटे की थम गईं सांसें, अस्पताल भी था आयुष्मान कार्ड भी पर इलाज नहीं मिला

Wed, 25 Sep 2019 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 25 Sep 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
father take son to hospital but he is died
एंबुलेंस सेवा - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिला अस्पताल तक पहुंचकर भी इलाज में हीलाहवाली और देरी से एक निशक्त के बेटे की जान चली गई। बुखार से तपते 12 वर्षीय बेटे को अस्पताल लाने वाले निशक्त के पास आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड भी है।
विज्ञापन


अनहोनी का शिकार हुआ बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम जमलापुर निवासी निशक्त उमाशंकर का बेटा नितिन। उमाशंकर के मुताबिक सोमवार रात नितिन को तेज बुखार हो गया था। जिला अस्पताल ले जाने के लिए रात 11 बजे से मंगलवार भोर तक एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर 11 बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


 

मंगलवार की सुबह आठ बजे टेंपो से बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने 13 नंबर कमरे में बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले जाने को कहा, लेकिन वह अवकाश पर थे। वह फिर इमरजेंसी कक्ष पहुंचे, मगर यहां फिर एक अन्य डॉक्टर के ले जाने की सलाह दे दी गई।

उमाशंकर का कहना है कि करीब तीन घंटे भटकने से परेशान होकर वह बुखार से तपते बेटे को लेकर सीएमएस के पास पहुंचे। सीएमएस ने रूम नंबर 13 नंबर में भेज दिया। इस बीच बेटे की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। भागकर फिर इमरजेंसी में पहुंचे लेकिन तब तक बेटे की सांसें थम गईं। 

इस बाबत पूछने पर जिम्मेदारों के गोलमोल जवाब सामने आए। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कमर हैदर का कहना है कि बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया था। सीएमएस डॉ. एके शाक्य ने कहा कि बच्चे को ओपीडी में दिखाने भेजा था। बाद में क्या हुआ, जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed