{"_id":"5c573197bdec224b6e139ebd","slug":"father-murdered-his-daughter-to-trap-opponents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों को फंसाने के लिए अपनी बेटी का गला रेत दिया, आरोपी पिता बोला- सनक सवार थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों को फंसाने के लिए अपनी बेटी का गला रेत दिया, आरोपी पिता बोला- सनक सवार थी
Mon, 04 Feb 2019 08:36 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Feb 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
हत्या के पुराने मामले में चल रही रंजिश में विरोधियों को फंसाने के लिए एक पिता ने रिश्तों का कत्ल करते हुए मासूम बेटी को हथियार बनाया। उसने अपनी मासूम बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव बाग में फेंक दिया था।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर मतनी में सात साल की बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर चाकू भी बरामद की। आरोपी का कहना है कि सनक सवार थी, गुस्से में कुछ समझ ही नहीं आया और फिर बेटी की हत्या कर दी।

गौरतलब हो कि 30 जनवरी की रात हरपालपुर क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव निवासी रिजवान की बेटी साहिबा अपनी मां अजनबी के साथ सोई थी। रात में अचानक लापता हो गई और 31 जनवरी की सुबह उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर बाग में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी ने बताया कि साहिबा की हत्या उसके पिता रिजवान ने ही की थी
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन में बताया कि साहिबा की हत्या उसके पिता रिजवान ने ही की थी। सर्विलांस से अहम जानकारियां मिलने पर अजनबी से पूछताछ की गई थी। इसके बाद रिजवान का पता लगाया गया तो वह घर से गायब मिला। दरोगा संजय सिंह ने सांडी हरपालपुर मार्ग पर बरंडारी तिराहा के पास रविवार सुबह सात बजे रिजवान को गिरफ्तार किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
बताया कि पुलिस की पूछताछ में रिजवान ने बताया कि बेटी की हत्या विरोधियों को फंसाने के लिए ही उसने की थी। वर्ष 2013 में गांव के रामेश्वर के पुत्र की हत्या हो गई थी। इस मामले में अन्य लोगों के साथ रिजवान भी आरोपी था। बाद में रिजवान गुजरात काम करने चला गया। गुजरात में भी बीती 23 जनवरी को रामेश्वर के सगे भाई जागेश्वर के पुत्र अरविंद से उसका विवाद हो गया था। अरविंद भी गुजरात में ही काम करता है। यहां से 29 जनवरी को रिजवान भागकर घर आ गया था और 30 जनवरी की रात उसने बेटी की हत्या कर दी। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।