फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Wife leave in laws home after branding husband impotent absconds with cash and jewelry FIR registered

फतेहपुर: पति को नामर्द बताकर पत्नी ने छोड़ा ससुराल, नकदी-जेवर लेकर हुई फरार, कोर्ट के आदेश पर छह पर एफआईआर

Sat, 19 Sep 2026 08:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 19 Sep 2026 08:57 AM IST
सार

Fatehpur News: शादी के सात महीने बाद पत्नी ने पति पर नामर्द होने का आरोप लगाकर उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। पति के अनुसार, पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग था और उसने जहरीला पदार्थ खाने का नाटक कर ससुराल से नकदी व जेवरात समेट लिए।

विज्ञापन
Fatehpur Wife leave in laws home after branding husband impotent absconds with cash and jewelry FIR registered
पत्नी ने पति पर लगाए नामर्द होने का आरोप - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में शादी के करीब सात माह बाद पत्नी ने पति को नामर्द बताते हुए उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। वहीं पति का आरोप है कि पत्नी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था और वह दिन-रात उससे कई बार फोन पर बात करती थी। इसके बाद में पत्नी ने जहर खाने का नाटक किया और ससुराल से नकदी व जेवर लेकर मायके वालों के साथ चली गई।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ललौली थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी 20 फरवरी को राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। युवक ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पत्नी लगातार किसी युवक से फोन पर बात करती थी।

विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पीएचसी ले गए
विरोध करने पर वह नाराज हो जाती और उसे नामर्द कहते हुए उसके साथ रहने से इन्कार करती थी।  21 जून को युवक पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा। वहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ससुराल आई और 24 जून को कुछ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पीएचसी ले गए।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
यहां डॉक्टर ने जहर खाने की पुष्टि की। इसके बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। उसी दिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची। पति का आरोप है कि पत्नी घर से पांच लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये नकद लेकर मायके चली गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed