फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Uncle-nephew riding a bike died after being hit by a car, three people were injured

Fatehpur: कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 29 Nov 2024 11:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 29 Nov 2024 11:15 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Fatehpur: Uncle-nephew riding a bike died after being hit by a car, three people were injured
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे पर अवैध कट से निकल रहे बाइक सवारों की कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों को पीएम के लिए भेजा। मृतक चाचा व भतीजे हैं।  कोतवाली क्षेत्र के नीरज पुत्र मनोज लोधी निवासी मदारीपुर कला अपने साथियों के साथ बिलंदा कस्बे गया हुआ था।

विज्ञापन


नीरज के साथ उसमें चार अन्य और लोग भी बैठे हुए थे। जिसमें अनिल कुमार पुत्र रामकिशोर लोधी निवासी मदारीपुर, आयुष पुत्र अनिल कुमार, श्रवण पुत्र रामकिशोर, पुष्पेंद्र पुत्र श्रवण भी बैठे थे। बिलंदा से मदारीपुर जाने के लिए वह अवैध कट से गुजर रहे थे। तभी इलाहाबाद की ओर से आ रही टाटा सफारी से जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर ही बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन


घायलों को देखने पहुंची साध्वी
मृतक अनिल कुमार के भाई श्रवण कुमार के दस वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। अनिल शादी शुदा था। जिसके एक बेटा आयुष व बेटी उपासना है। अनिक रेलवे ट्रैक में रैक उतारने का काम करता था। एक ही घर में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर हसवा चौकी प्रभारी सुमित देव पांडे फोर्स के पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हाईवे पर बाइक सवार घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed