फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur triple murder Two accused arrested in police encounter both shot in the leg admitted in CHC

फतेहपुर ट्रिपल मर्डर: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली…भर्ती, ये सामान हुआ बरामद

Wed, 09 Apr 2025 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Apr 2025 10:29 AM IST
सार

Fatehpur News: खागा कोतवाली क्षेत्र में तिहरा हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। सीओ बृज मोहन राय ने बताया कि आरोपियों को इलाज के बाद जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Fatehpur triple murder Two accused arrested in police encounter both shot in the leg admitted in CHC
मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में प्रेमनगर-बुधवन मार्ग पर पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। ये मुठभेड़ बदलुवापुर मोड़ पर बरकतपुर के पास हुई है, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो अदद तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक ब्लैक स्कॉर्पियो कार, दो  मोबाइल व 1700 रुपये नगद बरामद  किए हैं।

विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में चुनावी रंजिश में प्रधान रामदुलारी के पुत्रों विनोद सिंह उर्फ पप्पू, अनूप सिंह उर्फ पिंकू और पौत्र अभय प्रताप की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी इंटेलिजेंस विंग टीम, थाना खागा पुलिस टीम व थाना औंग पुलिस की संयुक्त टीम बरकतपुर के पास  चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन

दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली
एक ब्लैक स्कॉर्पियो कार प्रेमनगर से बुधवन की तरफ से आ रही थी।  पुलिस टीम ने कार रोकने का इशारा किया, तो वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के घेराबंदी करने पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह का पुत्र पीयूष सिंह के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी सज्जन सिंह के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों  को पुलिस हिरासत में लेकर सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed