{"_id":"676d8dfbd09ee3c4430f79f7","slug":"fatehpur-son-commits-suicide-by-shooting-himself-in-the-neck-in-front-of-his-mother-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: मां के सामने गले में गोली मारकर बेटे ने की आत्महत्या, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: मां के सामने गले में गोली मारकर बेटे ने की आत्महत्या, मचा कोहराम
Thu, 26 Dec 2024 10:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:42 PM IST
सार
Fatehpur News: युवक ने मां के सामने गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि बीमारी के चलते युवक मानसिक तनाव में रहता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीमारी से परेशान युवक ने गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे मां के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। फोरेंसिंक टीम जांच को पहुंची है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ निवासी शंभू द्विवेदी (35) गांव के बीच बने घर में मां सरोज के साथ रहता था। पिता व शंभू के भाई अतुल, फुद्दन, पुनीत के साथ गांव के बाहर नलकूप स्थित घर में रहते हैं।
भाइयों में शंभू तीसरे नंबर का था। मां सरोज ने बताया कि काफी दिनों से बेटा शंभू बीमार रहता था। उसके फेफड़े में पानी भर चुका था। बीमारी के चलते मानसिक तनाव में था। तनाव के चलते घर के बरामदे में बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने आत्महत्या की बात कही थी। उसने रोकने का भी प्रयास किया था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि परिवार की गांव में रंजिश भी चली आ रही है। रंजिश के चलते हत्या किए जाने की ग्रामीणों में चर्चा रही। एएसपी, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि गले में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। तमंचा मौके से बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।