{"_id":"637fa59c212df9487c37615b","slug":"fatehpur-non-bailable-warrant-issued-against-four-including-former-minister-ayodhya-prasad-pal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल समेत चार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल समेत चार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
Thu, 24 Nov 2022 10:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में मैरिज हॉल का एग्रीमेंट तोड़ने में सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी एमपी/एमएलए कोर्ट महेंद्र पासवान ने बसपा सरकार में खेलकूद मंत्री रहे अयोध्या प्रसाद पाल समेत चार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
मंगलम मैरिज हॉल का एग्रीमेंट तोड़ने पर कोतवाली पुलिस ने अयोध्या प्रसाद पाल, उनके पुत्र ओमदत्त पाल, अजय पाल, भाई राजकुमार पाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर वारंट का तामीला कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन