फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fatehpur news

महोई में दो पक्षों के बीच मारपीट, तनाव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
हुसैनगंज(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के महोई गांव में गुरुवार रात बाइकों की भिड़ंत के मामूली विवाद में दो वर्गों के लोग आमने-सामने हो गए। एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा और पथराव किया। पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों पक्षों से चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महोई गांव निवासी युवक के घर में उसका खागा निवासी दामाद आया था। युवक गुरुवार रात बाइक से घूमकर गांव के मोड़ पर पहुंचा था। तभी सामने से गांव का एक अन्य युवक बाइक से पहुंचा। बाइकों की हल्की टक्कर हो गई। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। तभी एक पक्ष से महिलाएं और भारी संख्या में लोग दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गए। विवाद होने पर गाली गलौज मारपीट हो गई। इसके बाद लोगों ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को घर भेज दिया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग युवक के घर पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट की। थानेदार निशिकांत राय ने बताया घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed