{"_id":"676164406ff16efcfa0e697f","slug":"fatehpur-mother-and-son-riding-a-bike-crushed-by-a-dumper-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: डंपर से कुचल बाइक सवार मां-बेटे की मौत, हादसे के बाद चालक भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: डंपर से कुचल बाइक सवार मां-बेटे की मौत, हादसे के बाद चालक भाग निकला
Tue, 17 Dec 2024 05:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Dec 2024 05:21 PM IST
सार
Fatehpur News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
रानी पांडेय व नीरज पांडेय की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज रफ्तार डंपर ने मंगलवार सुबह बाइक सवार मां और बेटे को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा थाना क्षेत्र के किशनपुर चौकी के महेवा-मंझनपुर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। हादसे में बाइक सवार कौशांबी जिला के टिकरा गांव निवासी नीरज कुमार पांडेय (28) व उनकी मां रानी पांडेय (50) की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक नीरज अपनी मां को लेकर मंझनपुर दवा कराने जा रहा था। गिट्टियों में फिसलने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को कुचल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि डंपर पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नीरज अपनी मां को लेकर मंझनपुर दवा कराने जा रहा था। गिट्टियों में फिसलने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को कुचल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि डंपर पकड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन