फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: misdeed with Woman after being given intoxicants

Fatehpur: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Jul 2024 06:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Jul 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: misdeed with Woman after being given intoxicants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म के बनाए वीडियो को वायरल करने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते मां के साथ मायके में रहती है।

विज्ञापन


कौशांबी में रहने वाले रिश्तेदार शाकिर अली का घर आना-जाना था। वह पति से विवाद खत्म कराने का उसे और मां भरोसा देकर करीबी हो गया। उसके घर में 11 जुलाई शाकिर रुका था। उसकी मां डॉक्टर को दिखाने गई थी। मौका पाकर शाकिर ने खाने के सामान में नशीली दवा खिलाई। बेहोश होने पर दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। उसने मकान मालिक को भी वीडियो दिखाया है। रास्ते से जबरन गाड़ी में बैठा ले जाता है। दुष्कर्म के बाद छोड़कर चला जाता है। पीड़िता के अधिवक्ता शुभम गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामले को गंभीर माना है। कोतवाली पुलिस को सात दिन में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed