{"_id":"661e996359d4158274014991","slug":"fatehpur-misdeed-on-the-pretext-of-marriage-took-obscene-photos-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचे, रुपये न मिलने पर गांव में पोस्टर बनाकर चिपकाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचे, रुपये न मिलने पर गांव में पोस्टर बनाकर चिपकाए
Tue, 16 Apr 2024 09:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:02 PM IST
सार
Fatehpur News: शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींचे और रुपये की मांग की। 50 हजार रुपये की मांग पूरी न करने पर बदनाम किया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में शादी का झांसा देकर मामी की बहन से दुष्कर्म कर युवक ने अश्लील फोटो खींचे। फिर युवती को ब्लैकमेल किया। 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर अश्लील तस्वीरों के पोस्टर बनवाकर गांव की दीवारों और खंभों पर चिपका दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
असोथर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गाजीपुर कस्बे में बहन की ननद का बेटा रहता है। वह बहन की शादी के बाद उनके घर भी आने-जाने लगा। इस दौरान उसने 20 वर्षीय छोटी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बहन को शादी का झांसा देकर नौ जुलाई को दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो खींच कर गांव के रहने वाले राकेश सिंह को फोटो भेज दिए। आरोप है कि राकेश ने पीड़ित बहन को फोटो भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
बहन ने 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद 50 हजार रुपये की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर बहन की आपत्तिजनक फोटो के पोस्टर बनवाकर 12 जनवरी को गांव में कई दीवारों और खंभों पर चस्पा कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
पुलिस ने नहीं की सुनवाई, ली कोर्ट की शरण
पीड़िता के भाई ने बताया कि घटना से पूरा परिवार सदमे में था। उन्होंने पुलिस से मामले में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के भाई ने बताया कि घटना से पूरा परिवार सदमे में था। उन्होंने पुलिस से मामले में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।